Honda City Facelift 2026: Honda ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान City का नया 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे 12 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है. यह अपडेट सिर्फ मामूली बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में कार को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है. खास बात यह है कि Honda ने इसी के साथ अपनी नई फ्लैगशिप SUV ZR-V से भी पर्दा उठा दिया है, जो आने वाले समय में कंपनी के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है. Honda की कोशिश साफ है कि वह Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia जैसी कारों को सीधी चुनौती दे सके.

नई Honda City का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम

2026 Honda City को देखते ही सबसे पहले इसका नया फ्रंट डिजाइन ध्यान खींचता है. कंपनी ने इसमें पूरी तरह नया फ्रंट फेस दिया है. कार में नई हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल दी गई है, जिसे एक लाइट स्ट्रिप के जरिए दोनों हेडलैम्प्स से जोड़ा गया है. हेडलाइट्स का डिजाइन भी बदला गया है और बीच में कंपनी का नया लोगो लगाया गया है. फ्रंट बंपर में ट्रायंगल शेप के डिजाइन एलिमेंट्स इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं.

---विज्ञापन---

साइड और रियर प्रोफाइल में भी बदलाव

नई City का सिल्हूट पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ स्मोक्ड टेललाइट्स, वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स और नया बंपर देखने को मिलता है. बूट लिड में इंटीग्रेटेड स्पॉइलर भी दिया गया है, जिससे कार ज्यादा स्टाइलिश नजर आती है.

---विज्ञापन---

कितने हैं कलर ऑप्शन

कंपनी इसे Crystal Black Pearl, Radiant Red Metallic, Obsidian Blue Pearl, Platinum White Pearl, Lunar Silver Metallic और Meteroid Gray Metallic जैसे नए कलर ऑप्शन्स में लेकर आई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जून से महंगी होंगी Maruti की कारें! कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत और इसके पीछे की वजह

---विज्ञापन---

वेरिएंट और कीमत

Honda City को SV, V, ZX और ZX+ वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. मैनुअल वर्जन की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 16.14 लाख रुपये तक जाती है. वहीं CVT वेरिएंट की कीमत 14.29 लाख रुपये से शुरू होती है. इसका हाइब्रिड e:HEV मॉडल 20.99 लाख रुपये में उपलब्ध होगा.

---विज्ञापन---

Honda City Facelift 2026वेरिएंट
SVVZXZX+
MT11,99,90013,29,90015,25,90016,14,900
CVT-14,29,90016,25,90017,14,900
e:HEV---20,99,900

केबिन में बड़ा टचस्क्रीन और नए फीचर्स

कार के अंदर का लेआउट काफी हद तक पहले जैसा रखा गया है, लेकिन फीचर्स में अच्छा खासा अपग्रेड किया गया है. अब इसमें बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और फुटवेल लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

सुरक्षा फीचर्स में भी दम

Honda ने नई City में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है. इसमें 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. यही वजह है कि यह कार अब सिर्फ फैमिली सेडान नहीं बल्कि एक टेक-लोडेड प्रीमियम पैकेज बन गई है.

इंजन और माइलेज

नई Honda City में वही 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. वहीं हाइब्रिड मॉडल में 1.5 लीटर इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 126hp की पावर और 253Nm टॉर्क देती है. कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 27.26 kmpl तक है.

ये भी पढ़ें- Tekton Launch Date India: बोल्ड लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ आ रही Nissan की ये नई SUV, क्रेटा-सेल्टॉस को देगी टक्कर

Honda ZR V SUV से भी उठी पर्दा

Honda ने City फेसलिफ्ट के साथ भारतीय बाजार के लिए अपनी नई फ्लैगशिप SUV ZR V को भी पेश किया है. कंपनी इसे CBU यूनिट के तौर पर सीमित संख्या में बेचेगी. फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू हो सकती है.

Honda ZR V का डिजाइन काफी अलग

Honda ZR V का डिजाइन पारंपरिक बॉक्सी SUV से काफी अलग रखा गया है. इसमें स्लिम LED हेडलाइट्स, L शेप DRLs और ब्लैक वर्टिकल स्लैट ग्रिल दी गई है. बंपर में फंक्शनल एयर वेंट्स और ब्लैक फिनिश देखने को मिलती है. SUV में 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं, जो इसे दमदार रोड प्रजेंस देते हैं.

प्रीमियम इंटीरियर और लग्जरी फीचर्स

ZR V के केबिन में डुअल स्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसमें 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. SUV में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट भी है. इसके अलावा ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और 12 स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स इसे काफी प्रीमियम बनाते हैं.

आराम और टेक्नोलॉजी का पूरा पैकेज

Honda ZR V में लेदरेट सीट्स, दोनों रो में सेंटर आर्मरेस्ट, 8 वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 4 वे पावर एडजस्टेबल को ड्राइवर सीट मिलती है. इसके साथ पावर्ड टेलगेट, एम्बिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 8 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, TPMS और 360 डिग्री कैमरा शामिल है.

दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी ZR V

भारत में आने वाली Honda ZR V में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. यह सेटअप 184hp की पावर और 315Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें e CVT गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि SUV 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 8 सेकंड में पकड़ सकती है और इसका माइलेज 22.79 kmpl तक होगा.

ये भी पढ़ें- पेट्रोल छोड़ो, EV पकड़ो! सिर्फ ₹44,990 में घर लाएं Hero का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 100KM तक की रेंज