पेट्रोल छोड़ो, EV पकड़ो! सिर्फ ₹44,990 में घर लाएं Hero का धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 100KM तक की रेंज

पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान लोगों के लिए हीरो का सस्ता स्कूटर एक स्मार्ट विकल्प बनकर सामने आया है. सिर्फ ₹44,990 की शुरुआती कीमत, 100KM तक की रेंज और बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल इसे बजट EV सेगमेंट में खास बनाते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स

Vida
1 / 7

 

Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने एंट्री-लेवल ई-स्कूटर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल Hero Vida VX2 (Go Variant) खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो कम बजट में भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं. इसे रोजमर्रा की जरूरतों और किफायती सफर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन

कीमत ने बनाया सबसे किफायती विकल्प

कीमत ने बनाया सबसे किफायती विकल्प2 / 7

Hero Vida VX2 की सबसे बड़ी खासियत इसका Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल है. इस प्लान में ग्राहकों को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ती, बल्कि स्कूटर खरीदने के बाद बैटरी के लिए अलग से भुगतान करना होता है. इसी वजह से इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹44,990 से ₹59,490 तक रखी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद सस्ता विकल्प बनाती है.

विज्ञापन

बैटरी इस्तेमाल का अलग मॉडल

बैटरी इस्तेमाल का अलग मॉडल3 / 7

कंपनी बैटरी उपयोग के लिए ग्राहकों से मासिक या प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क लेती है. यह खर्च लगभग ₹0.90 से ₹1.47 प्रति किलोमीटर तक पड़ता है. मौजूदा समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह मॉडल काफी बजट-फ्रेंडली साबित हो सकता है.

दो बैटरी ऑप्शन के साथ शानदार रेंज

दो बैटरी ऑप्शन के साथ शानदार रेंज4 / 7

Hero Vida VX2 में 2.2 kWh और 3.4 kWh के दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं. इसमें रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी मिलती है, जिसे आसानी से निकालकर घर या ऑफिस में सामान्य पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है. फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर लगभग 92 से 100 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज देने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड करीब 70 kmph बताई गई है.

विज्ञापन

स्मार्ट फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर

स्मार्ट फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर5 / 7

फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.3 इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले मिलता है. डिस्प्ले पर नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बैटरी स्टेटस जैसी जरूरी जानकारियां दिखाई देती हैं. इसके साथ मोबाइल ऐप सपोर्ट भी दिया गया है, जिसमें जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं.

डिजाइन और स्टोरेज में भी दमदार

डिजाइन और स्टोरेज में भी दमदार6 / 7

Hero Vida VX2 को प्रैक्टिकल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें आरामदायक सीट, बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और फ्लैट फ्लोरबोर्ड मिलता है. स्टोरेज क्षमता लगभग 27.2 लीटर से 33.2 लीटर तक जाती है, जिससे रोजमर्रा के सामान रखने में आसानी होती है.

विज्ञापन

कम कीमत में भरोसेमंद EV विकल्प

कम कीमत में भरोसेमंद EV विकल्प7 / 7

कुल मिलाकर Hero Vida VX2 कम कीमत, अच्छी रेंज और स्मार्ट फीचर्स की वजह से बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है. जो लोग कम खर्च में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कूटर एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन