Honda Activa Tax Free: ऑटो कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक डीलरशिप पर पुराना स्टॉक पड़ा हुआ जो बिकने का नाम नही ले रहा है। ऐसे में कंपनियां किसी भी हाल में सेल को बूस्ट करने की कोशिश में है। कारों के साथ अब टू-व्हीलर्स भी टैक्स हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने भी एक्टिवा (Activa) को टैक्स फ्री कर दिया है। अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी इस स्कूटर को खरीदा जा सकता है। इस कैंटीन में कई ब्रांड्स के वाहन बेचे जाते हैं जिन्हें टैक्स फ्री करके जवानों के लिए बेस्ट प्राइस में उपलब्ध कराया जाता है।
होंडा एक्टिव पर होगी 10,000 की बचत
कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों को GST (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) 28% की बजाय सिर्फ 14% ही देना पड़ता है। अब CSD पर हौंडा एक्टिवा भी उपलब्ध है। CSD पर इसकी एक्स-शोरूम 66,286 रुपये है। होंडा एक्टिवा के STD वैरिएंट की सिविल एक्स-शोरूम कीमत 76,684 रुपये है।
जबकि, इसकी CSD एक्स-शोरूम 66,286 रुपये है। ऐसे में यह स्कूटर 10,398 रुपये सस्ता हो गया है। इस तरह, वैरिएंट के हिसाब से इस स्कूटर पर टैक्स के 10,680 रुपये बचाए जा सकते हैं। यहां पर इसके 2 वैरिएंट मिल रहे हैं। यदि आपके परिवार में कोई सेना में नहीं है, तो आप अपने दोस्त या जानकार के माध्यम से भी यह स्कूटर खरीद सकते हैं।
इंजन और फीचर्स
होंडा एक्टिवा में 110cc का इंजन दिया है, जो 7.73bhp की पावर और 8.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस स्कूटर में साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-रियर स्प्रिंग और दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। एक लीटर में यह स्कूटर 45-50km तक की माइलेज ऑफर करता है।
फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा में में LED हेडलाइट्स, DRLs और एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप जैसे फीचर दिए गये हैं। यह स्कूटर के स्मार्ट key के साथ आता है, इस Key फायदा ये है कि जैसे ही 2 मीटर की दूरी पर जाएंगे ये अपने आप लॉक हो जाएगा और जैसे ही आप स्कूटर के नजदीक जायेंगे तो ये अनलॉक हो जाएगा।
इसके अलावा पेट्रोल डवालने के लिए आपको इसका फ्यूल लिड खोलने के लिए चाबी लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, आप स्मार्ट-चाबी की मदद से ही इसे ओपन कर पाएंगे। सबसे बड़ी बात पार्किंग में अपने स्कूटर ढूंढने में भी आपको मुश्किल नहीं होगी, ये काम भी आप स्मार्ट-चाबी से लोकेट कर पाएंगे। बिक्री के मामले में यह स्कूटर भारत में No.1 पर रहता है।
TVS Jupiter 110 से मुकाबला
होंडा एक्टिवा का आमना –सामना TVS Jupiter से है। इस स्कूटर की कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। Jupiter 110 में आपको डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन भी नया मिलेगा। इसमें बेस्ट इन क्लास स्पीडोमीटर दिया है जो कलर फुल है। इस स्कूटर की सीट के नीचे 33 लीटर का स्पेस मिल जाता है। दो हेलमेट रखने के बाद भी थोड़ी जगह बच जाती है। नए Jupiter 110 में 113.3cc का इंजन दिया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है और 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस बार कई मामलों में Jupiter बेहतर स्कूटर साबित होता है।
यह भी पढ़ें: 2.50 लाख का डिस्काउंट, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, इस कार के लिए शोरूम पर लगी भीड़!
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 hr agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines