Honda Activa H Smart Launch: होंडा ने अपने एक्टिवा 6जी का नया वेरिएंट होंडा एक्टिवा एच स्मार्ट सोमवार को लॉन्च कर दिया है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने इसे खास एच-स्मार्ट तकनीक के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी के मुताबिक उसका होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट सिक्सथ जेनरेशन मॉडल पर आधारित है।
honda activa h smart launch
स्कूटर तीन ट्रिम्स में बाजार में मिलेगा
जानकारी के मुताबिक नया होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट स्कूटर तीन ट्रिम्स में बाजार में मिलेगा। यह मॉडल होंगे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट। इनकी कीमत ₹74,536, ₹77,036 और ₹80,537 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी के अनुसार स्कूटर के साथ Smart Key दी जा रही है। जिसकी मदद से बिना फिजिकल टच किए स्कूटर को करीब दो मीटर की दूरी से बंद व स्टार्ट कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस स्मार्ट की के इस्तेमाल से बिना चाबी लगाए भी स्कूटर चालू कर सकते हैं। बस चाबी स्कूटर से दो मीटर के दायरे में होनी चाहिए।
और पढ़िए –अरे ये क्या? चुनिंदा सरकारी गाड़ियों का कैंसिल होगा रजिस्ट्रेशन! जानिए क्यों होगी कबाड़ घोषित
इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच है
होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट में इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच है। पहले से बड़ा व्हीलबेस, लंबा फुटबोर्ड एरिया, नया पासिंग स्विच और डीसी एलईडी हेडलैंप है। स्कूटर में 12 इंच के फ्रंट एलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया जा रहा है। इसमें 110 सीसी PGM-FI इंजन है जो OBD2 के अनुसार डिजाइन है। इसमें यह स्मार्ट पावर (ईएसपी) तकनीक है। इसमें अपडेटेड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन, बेहतर स्मार्ट टंबल टेक्नोलॉजी, एसीजी स्टार्टर और फ्रिक्शन रिडक्शन भी दिया जा रहा है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines