46 kmpl की माइलेज, 83084 रुपये कीमत, Honda के इस स्कूटर में हाई क्लास फीचर्स

Honda के इस स्कूटर में कीलेस स्टार्ट और डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। ये स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। स्कूटर में डिजिटल मीटर और बड़ा लेग स्पेस दिया गया है।

Honda Activa 125

Honda Activa 125

Honda Activa 125 comparision TVS Ntorq 125: इंडियन टू व्हीलर बाजार में किफायती कीमत पर मिलने वाले हाई माइलेज स्कूटर हाई डिमांड पर रहते हैं। बाजार में होंडा का ऐसा ही एक स्कूटर है Activa 125. ये लॉन्ग रूट स्कूटर है, जिसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूटर में 12 इंज के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसे सड़क पर चलते हुए डैशिंग लुक देते हैं। बाजार में ये अपने इंजन पावरट्रेन में TVS के Ntorq 125 से कम्पीट करता है। आइए आपको दोनों स्कूटरों की कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Activa 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124 cc
Mileage 46.5 kmpl
Kerb Weight 110 kg
Seat Height 712 mm
Fuel Tank Capacity 5.3 litres
Max Power 8.19 bhp

 

विज्ञापन

Honda Activa 125 में डिजिटल मीटर

ये हाई क्लास स्कूटर है, जिसमें 124cc का दमदार इंजन मिलता है। खराब रास्तों पर ये स्कूटर हाई परफॉमेंस के लिए 8.19 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क देता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 83,084 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। ये स्कूटर चार वेरिएंट में आता है, इसका टॉप वेरिंएट Activa 125 H-Smart 1.11 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। स्कूटर में डिजिटल मीटर दिया गया है और ये 46 kmpl की माइलेज देता है।

Honda Activa 125 में ये शानदार फीचर्स

  • स्कूटर में 110 kg का वजन है।
  • स्कूटर की सीट हाइट 712 mm की है, खराब रास्तों पर इसे कंट्रोल करना आसान है।
  • इसमें सिंपल हैंडलबार और बड़ा लेग स्पेस मिलता है।
  • इसमें कीलेस स्टार्ट और पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं।
  • टूटी सड़क पर आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स सस्पेंशन मिलता है।
  • स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

 

विज्ञापन
Ntorq 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124.8 cc
Mileage 41.5 kmpl
Kerb Weight 118 kg
Seat Height 770 mm
Fuel Tank Capacity 5.8 litres
Max Power 9.25 bhp

 

TVS Ntorq 125 में सेफ्टी के लिए दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक

इस दमदार स्कूटर में 124.8 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। हाई पावर के लिए इस स्कूटर में 9.25 bhp की पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। स्कूटर में अलॉय व्हील मिलते है, इसमें सेफ्टी के लिए दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 87,271 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस स्कूटर में छह वेरिएंट आते हैं, इसका टॉप वेरिंएट 1.40 लाख ऑन रोड पर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 41 kmpl तक की हाई माइलेज देता है।

विज्ञापन

TVS Ntorq 125 में हाई क्लास फीचर्स

  • स्कूटर में सिंगल पीस आरामदायक सीट है।
  • स्कूटर में चार्जिंग सॉकेट और ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी मिलती है।
  • स्कूटर में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और बोल्ड फ्रंट लुक दिया गया है।
  • टीवीएस का वजन 118 kg का है।
  • स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • इसमें बड़ी हेडलाइट और सिंपल हैंडलबार मिलता है।

ये भी पढ़ें: 79950 रुपये कीमत, 60 की माइलेज, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है ये बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ