Yamaha YZF-R3 details in hindi: यंगस्टर्स हाई स्पीड स्पोर्ट्स लुक बाइक के दीवाने हैं। ये रेसर बाइक दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक और स्प्लिट सीट के साथ आती है। इनमें स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस सेगमेंट की एक स्मार्ट बाइक है, Yamaha YZF-R3. इस बाइक में 321 cc का पावरफुल इंजन आता है, यह बाइक 41.4 bhp की पावर जनरेट करती है।
बाइक में 181 km/h की टॉप स्पीड और हाई पावर
Yamaha YZF-R3 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इस बाइक में 1 वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं। बाइक में 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है। सड़क पर यह बाइक 181 km/h तक की टॉप स्पीड देती है। बाइक महज 6 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। यामाहा की यह बाइक 4.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।
बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
कंपनी का दावा है कि YZF-R3 सड़क पर 29.3 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें LCD कंसोल और हेडलाइट मिलती है, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं। बाजार में यह KTM RC 390 और Ninja 400 जैसी मोटरसाइकिलों से मुकाबला करती है। यामाहा अपनी इस रेसर बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑफर करती है। इसमें 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में 780 mm की सीट हाइट है, इसे हाई स्पीड पर कंट्रोल करना आसान है।
Yamaha YZF-R3 में मिलते हैं यह स्मार्ट फीचर
- बाइक में विंडस्क्रीन मिलती है।
- क्रोम लगा हुआ हाईएंड एग्जॉस्ट।
- अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर
- अपसाइड-डाउन फोर्क्स और मोनो-शॉक सस्पेंशन
- बेहद स्लीक और डिजाइनर टेललाइट
- स्टाइलिश फ्यूल टैंक
- 17 इंच के टायर साइज
- 6.3 इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस
ये भी पढ़ें: BMW के स्कूटर की एक झलक देख दीवाने हुए लोग, क्रेटा जितनी है कीमत
ये भी पढ़ें: 13 कलर, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, 58 की माइलेज देता है Suzuki का ये स्कूटर
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
6 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
7 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
11 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines