---विज्ञापन---

BMW के स्कूटर की एक झलक देख दीवाने हुए लोग, क्रेटा जितनी है कीमत

BMW के इस स्कूटर में 214 kg का वजन है, इसकी सीट हाइट 775 mm की है। स्कूटर महज 9 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेता है, इसमें लंबी विंडस्क्रीन और एप्रन-माउंटेड हेडलाइट दी गई हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है।

BMW Scooter details in hindi: अभी तक आपने BMW की हाई क्लास लग्जरी गाड़ियां देखी होंगी। कंपनी टू व्हीलर सेगमेंट में भी कई बाइक्स और स्कूटर ऑफर करती है। इसी कड़ी में कंपनी का एक स्मार्ट स्कूटर है BMW C 400 GT. यह हाई पावर स्कूटर जबरदस्त सीट स्टाइल और फ्रंट लुक में आता है। यह आगे से दिखने में बेहद बोल्ड और मस्कुलर लगता है, इसमें सेफ्टी के लिए आगे और पीछ दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

 

---विज्ञापन---

350 cc का इंजन और 12.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

BMW के इस स्कूटर में 350 cc का इंजन मिलता है, इसमें 12.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। यह स्कूटर फ्रंट में बॉक्सी लुक में है, कंपनी का दावा है कि यह 28 kmpl तक की माइलेज निकाल लेता है। स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आता है, जो राइडर को दोनों टायरों पर मजबूत पकड़ देता है।

---विज्ञापन---

स्कूटर में 214 kg का वजन और 775 mm की सीट हाइट है

BMW का यह स्कूटर 11.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बता दें Hyundai Creta का बेस मॉडल 10,99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रही है। BMW के इस स्कूटर में 214 kg का वजन है, इसकी सीट हाइट 775 mm की है। BMW C 400 GT में लंबी विंडस्क्रीन और एप्रन-माउंटेड हेडलाइट दी गई हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाती हैं। यह हाई पावर स्कूटर है, जो सड़क पर 33.5 bhp की पावर देता है।

---विज्ञापन---

BMW C 400 GT में ये फीचर्स

  • 1 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन
  • 15 इंच के टायर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट और डीआरएल
  • 9.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेता है
  • 139 kmph की टॉप स्पीड
  • 6.5 इंच फुल-कलर TFT स्क्रीन
  • लॉन्ग रूट के लिए लिक्विड-कूल्ड इंजन
  • टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में दो स्प्रिंग सस्पेंशन
  • टर्न इंडिकेटर्स और सिंगल सेक्शन सीट
  • साइड स्टैंड और ट्यूबलर स्टील फ्रेम

ये भी पढ़ें: 13 कलर, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, 58 की माइलेज देता है Suzuki का ये स्कूटर

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2024 03:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola