हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Hero ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में मिलेगी 128KM की रेंज, जान लें कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने अपना Vida VX2 Go FB इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसमें पहली बार 3.1kWh की फिक्ड बैटरी दी गई है जो एक चार्ज में 128KM तक की रेंज देती है. जानते हैं इसकी कीमत से लेकर बाकी डिटेल्स.

विज्ञापन
Hero का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च.

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने वालों के लिए हीरो मोटोकॉर्प आपके लिए एक नया ऑप्शन लेकर आई है. कंपनी के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने नया Vida VX2 Go FB स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत उसकी 3.1kWh की फिक्स्ड बैटरी है. जिसे सीधे प्लग लगाकर चार्ज किया जा सकता है. पहले यह स्कूटर सिर्फ रिमूवेबल बैटरी के साथ मिलता था

कितनी है कीमत?

Hero MotoCorp ने Vida VX2 Go FB को दिल्ली में 1.13 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है. ये कंपनी VX2 पोर्टफोलियो का नया वेरिएंट है, जिसे उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो फिक्सड बैटरी वाला ऑप्शन चाहते हैं.

क्यों लॉन्च किया गया नया वेरिएंट?

कंपनी ने साफ किया है नए फिक्स्ड बैटरी वेरिएंट के आने से रिमुवेबल बैटरी वाला मॉडल बंद नहीं होगा. दोनों मॉडल के साथ-साथ बिकेंगे. इसका मकसद ग्राहको को उनकी जरुरत और घर पर उपलब्ध चार्जिंग सुविधा के हिसाब से ज्यादा ऑप्शन देना है. अब ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार फिक्स्ड या रिमूवेबल बैटरी वाला मॉडल चुन सकते हैं.

विज्ञापन

बैटरी और रेंज

Vida VX2 Go FB में 3.1kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 128 किमी तक की रेंज देता है. इस बैटरी को सीधे चार्जिंग प्लग से चार्ज किया जा सकता है, इसलिए बैटरी निकालने की जरूरत नहीं पड़ती.

ये भी पढ़ें- नई Bajaj Pulsar की पहली झलक आई सामने, लॉन्च से पहले टीजर जारी, इस दिन एंट्री लेगी धांसू बाइक

विज्ञापन

मोटर, स्पीड और चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है. चार्जिंग की बात करें तो ये डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 65 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है.

फीचर्स में क्या मिलेगा?

Vida VX2 Go FB में 4.3 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है. जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा सीट के नीचे 27.2 लीटर का बूट स्पेट दिया गया है. जिससे सामान रखने के लिए काफी जगह मिलती है. बेहतर आराम के लिए इसमें लंबी सिंगल-पीस सीट भी दी गई है.

विज्ञापन

अब मिलेंगे चार बैटरी ऑप्शन

नए वेरिएंट के लॉन्च के बाद Vida VX2 लाइनअप में कुल 5 वेरिएंट और 4 बैटरी ऑप्शन उपलब्ध हैं. इसमें 2.2kWh बैटरी 93 किमी रेंज देती है. नई 3.1kWh फिक्स्ड बैटरी 128 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है. वहीं सबसे बड़ी 4.4kWh बैटरी एक बार चार्ज होने पर 187 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

ये भी पढ़ें- EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola