बजाज ने अपने नई Pulsar बाइक की पहली ऑफिशियल झलक दिखा दी है. कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें बाइक पूरी तरह कवर की हुई नजर आती है. हालांकि कंपनी अभी तक यह नहीं बताया कि ये कौन-सा मॉडल होगा. लेकिन टीजर और पहले सामने आए टेस्टिंग मॉडल को देखकर माना जा रहा है कि जल्द ही Pulsar 125 या Pulsar 150 का नया जनरेशन मॉडल लॉन्च किया जा सकता है.
टीजर में दिखी नई Pulsar की झलक
बजाज ने टीजर में Twist Into An All-New Rush टैगलाइन का इस्तेमाल किया है. वीडियो में एक मस्कुलर लुक वाली बाइक कवर के नीचे दिखाई गई है. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही पल्सर लाइनअप में नया मॉडल जोड़ने वाली है. हालांकि, बाइक के नाम से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है.
Pulsar 125 या Pulsar 150 हो सकती है नई बाइक
टीजर में दिखाई गई बाइक का डिजाइन हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखे गए Pulsar टेस्टम म्यूल में काफी मिलता-जुलता नजर आता है. टेस्टिंग के समय भी बाइक पूरी तरह ढकी हुई थी, लेकिन इसके डिजाइन एलिमेंट्स को देखकर माना जा रहा है कि ये अगली जनरेशन Pulsar 125 या Pulsar 150 हो सकती है.
कंपनी लॉन्च करेगी 10 नई बाइक
Bajaj Auto ने अपनी Q1 FY27 अर्निंग कॉल के दौरान बताया था कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी 10 नई या बड़े अपडेट के साथ बाइक लॉन्च करेगी. इसमें 125 सीसी और 150 सीसी सेगमेंट की दो नई पल्सर बाइक भी शामिल होंगी.
डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम हो सकता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई पल्सर में मौजूदा मस्कुलर स्टाइल को बरकरार रखते हुए इसे और ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक दिया जा सकता है. टेस्टिंग मॉडल में बड़ा फ्रंट काउल, चौड़ा फ्यूल टैंक एरिया और नए बॉडी पैनल्स देखने को मिल सकत हैं.
फीचर्स में मिल सकते हैं बड़े अपडेट
नई जनरेशन पल्सर फीचर्स के मामले में भी पहले से ज्यादा मॉर्डन हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. इसके साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
इंजन में बेहतर रिफाइनमेंट मिलने की उम्मीद
नई पल्सर में मौजूदा इंजन को अपडेट कर बेहतर रिफाइनमेंट और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी देने की कोशिश की जा सकती है. कंपनी इंजन के नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनेस लेवल को भी कम करने पर का कर रही है, ताकि राइडिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो.