EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर?
ईवी खरीदने के बाद सबसे बड़ा सवाल चार्जिंग के खर्च का होता है. क्या घर पर इसे चार्ज करना ज्यादा सस्ता है या पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर? यहां जानते हैं पूरा हिसाब

आजकल कई लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उपयोग कर रहे हैं. लेकिन ईवी खरदीने के बाद उनके मन में ये सवाल आता है कि इसे घर चार्ज करना ज्यादा सस्ता है या फिर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर.
घर पर EV चार्ज करने का खर्च कैसे तय होता है?
2 / 7घर पर ईवी चार्ज करने की लागत कई बातों पर निर्भर करती है. इसमें सबसे जरूरी बात है कि आप कितनी पावर वाला चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके इलाके में बिजली का प्रति यूनिट चार्ज कितना है. यानी हर शहर और बिजली कंपनी के हिसाब से चार्जिंग खर्च का हिसाब अलग हो सकता है.
7.2kW चार्जर से कितना आएगा बिजली का बिल?
3 / 7अगर आप 7.2kW क्षमता वाले चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो एक घंटे में करीब 8 करीब यूनिट बिजली की खपत हो सकती है. अब अगर आपके यहां बिजली की कीमत रुपये प्रति यूनिट है, तो एक घंटे की चार्जिंग पर लगभग 40 से 50 रुपये तक खर्च आ सकता है. ये भी पढ़ें- बारिश में कितना होना चाहिए बाइक टायर का प्रेशर? हादसों से बचने के लिए जान लें काम की बात
चार्जिंग स्टेशन पर कितना खर्च आता है?
4 / 7पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन पर खर्च इस्तेमाल किए जाने वाले चार्जर की क्षमता पर निर्भर करता है. अगर आप 50kW डीसी फास्ट चार्जर से अपनी गाड़ी चार्ज करते हैं, तो एक घंटे में लगभग 40 से 50 यूनिट बिजली की खपत हो सकती है. ऐसे में चार्जर तेज स्पीड से बैटरी चार्ज करते हैं, लेकिन इनकी लागत भी ज्यादा होती है.
फास्ट चार्जिंग का बिल क्यों बढ़ जाता है?
5 / 7चार्जिंग स्टेशन पर सिर्फ बिजली खर्च नहीं लगता. इसके साथ सर्विस चार्ज, जीएसटी और बाकी शुल्क भी जोड़े जाते हैं. यही वजह है कि डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर एक घंटे तक ईवी चार्ज करने का कुल खर्च लगभग 600 से 800 रुपये तक पहुंच सकता है. ये भी पढ़ें- नया Electric Scooter खरीदने से पहले देख लें ये लिस्ट, मिलेंगे लंबी रेंज और दमदार बैटरी वाले 5 बेस्ट ऑप्शन
एक घंटे में कितनी चार्ज हो जाती है EV?
6 / 7डीसी फास्ट चार्जर की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है. ऐसे चार्जर से एक घंटे में इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी की बैटरी लागभग 70 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. इसलिए लंबी यात्रा के दौरान समय बचाने के लिए कई लोग फास्ट चार्जिंग का विकल्प चुनते हैं.
किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत?
7 / 7आजकल ज्यादातर ईवी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं हालांकि अगर आप रोज के इस्तेमाल के लिए चार्जिंग कर रहे हैं तो घर पर ही एसी चार्जर से चार्ज करना आमतौर पर ज्यादा फिफायती होता है. वहीं डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर कम समय में चार्जिंग जरूर मिलती है, लेकिन इसके ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं.



















