हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लेनी है Hero Splendor Plus या HF Deluxe, जल्दी करें बुक, अगले महीने से बढ़ने वाली है कीमत

Hero HF Deluxe में 4 वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन आते हैं। इस बाइक में आरामदायक सफर के लिए सिंगल सीट दी गई है। इस बाइक में 70 kmpl की माइलेज निकलती है। लॉन्ग रूट के लिए इस बाइक में 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

विज्ञापन
Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe: बाजार में एंट्री लेवल बाइक्स की हाई डिमांड है, यह बाइक किफायती कीमत पर आती हैं और हाई माइलेज देती हैं। हीरो की ऐसी ही दो बाइक्स हैं Hero  Splendor Plus और Hero HF Deluxe. दोनों हाई माइलेज बाइक लाइट वेट और धाकड़ इंजन पावरट्रेन के साथ ऑफर की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 जुलाई से हीरो अपनी इन दोनों बाइक्स की कीमत बढ़ा सकती है। आइए आपको इन दोनों बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Hero Splendor Plus में 785 mm की सीट हाइट

Hero की यह धाकड़ बाइक 60 Kmpl की माइलेज देती है। इसमें लॉन्ग रूट के लिए 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें सेल्फ स्टार्ट और अलॉय व्हील जैसे एडवांस फीचर्स आते हैं। इसमें सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, यह बाइक 97.2 cc के पावरफुल इंजन के साथ ऑफर की जा रही है, यह इंजन हाई पावर के लिए 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 785 mm की सीट हाइट है, जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं। बाइक का बेस मॉडल 89,787 रुपये ऑन रोड पर आता है, इसका टॉप वेरिएंट 92929 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। बाजार में यह बाइक Honda Shine 100 और TVS Radeon से मुकाबला करती है।

 

Splendor Plus Key 
Highlights
Engine Capacity 97.2 cc
Mileage 60 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 112 kg
Fuel Tank Capacity 9.8 litres
Seat Height 785 mm

 

 

Hero Splendor Plus में आते हैं ये धाकड़ फीचर्स

  • हाई माइलेज के लिए बाइक में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।
  • इसमें बड़ी हेडलाइट और टेललाइट इसे स्मार्ट लुक देती हैं।
  • हीरो की इस बाइक में चार वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
  • सिंपल हैंडलबार और डिजिटल कंसोल

 

 

Splendor Plus में ये भी…

  • बाइक में 112 kg का वजन है, जिसे खराब सड़कों पर इसे कंट्रोल करना आसान है।
  • चौड़ी और आरामदायक सीट साइज
  • चेन कवर, टर्न इंडीकेटर
  • स्टैंडर्ड साइड स्टैंड और एग्जॉस्ट

 

Hero HF Deluxe में 4 वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन

यह स्टाइलिश बाइक 69,273 रुपये ऑन रोड पर मिल रही है। इसका टॉप मॉडल 81,961 रुपये ऑन रोड पर मिलता। इस बाइक में आरामदायक सफर के लिए सिंगल सीट दी गई है। हीरो अपनी इस किफायती बाइक में हाई पावर 97.2 cc का इंजन देती है। यह पावरफुल इंजन 8 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है, जिससे इसे हाई पिकअप मिलता है। कंपनी का दावा है यह बाइक सड़क परी 70 kmpl की माइलेज देती है। इस लॉन्ग रूट बाइक में 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें 4 वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन आते हैं।

विज्ञापन

 

 

Hero HF Deluxe में आते हैं ये फीचर्स

  • बाइक के दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • बाइक में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट दोनों ऑप्शन मिलते हैं।
  • बाइक का कुल वजन 110 kg है।

 

HF Deluxe Key 
Highlights
Engine Capacity 97.2 cc
Mileage 65 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 110 kg
Fuel Tank Capacity 9.1 litres
Seat Height 805 mm

 

Hero HF Deluxe में जबरदस्त लुक

  • इसमें बेहद स्टाइलिश अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • हीरो की इस बाइक में सिंगल सीट और एडवांस फीचर्स
  • LED लाइटिंग और 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
  • डिजिटल एनालॉग कंसोल देता है स्मार्ट लुक

 

ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

ये भी पढ़ें: Hero के इस स्कूटर में 45 Kmpl की माइलेज, 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, जानें कीमत

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola