---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

11 लीटर का फ्यूल टैंक, 60 की माइलेज, ये है Hero की सस्ती बाइक

Hero Passion Plus में 115 kg का वजन है, यह बाइक 790 mm की सीट हाइट के साथ आती है। बाइक में 1 वेरिंएट और 4 कलर ऑप्शन अवेलेबल है। इसमें सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है।

---विज्ञापन---

Hero Passion petrol bikes: मिडिल क्लास को किफायती कीमत पर मिलने वाली हाई माइलेज बाइक्स पसंद आती हैं। ये बाइक्स कम वजन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। इनमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और लंबी दूरी के सफर के लिए आरामदायक सीट डिजाइन दिया जाता है। बाजार में ऐसी ही एक बाइक है Hero Passion Plus.

Hero Passion XTEC

Hero Passion XTEC

बाइक देती है 60 kmpl की माइलेज

हीरो की इस बाइक में कंपनी न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर अलॉय व्हील और फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स देती है। Passion Plus में 97.2 cc का इंजन मिलता है, यह इंजन खराब रास्तों पर हाई पिकअप जनरेट करता है। यह हाई माइलेज बाइक है, जिसमें कंपनी 60 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है।

---विज्ञापन---

Hero Passion में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

Hero Passion में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो इसे लॉन्ग रूट बाइक बनता है। बाइक में सिंगल सीट ऑप्शन मिलता है। बाइक का धाकड़ इंजन 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। बाजार में यह बाइक Honda Shine 100 से मुकाबला करती है।

---विज्ञापन---

बाइक में 1 वेरिंएट और 4 कलर ऑप्शन

Hero Passion Plus में 115 kg का वजन है। बाइक में 790 mm की सीट हाइट आती है। फिलहाल कंपनी बाइक में 1 वेरिंएट और 4 कलर ऑप्शन ऑफर करती है। इसमें सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है। इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती है। बाइक में यूएसबी-चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

Hero Passion Plus के धांसू फीचर्स

  • ट्यूबलेस टायर और हैवी सस्पेंशन पावर
  • टर्न इंडिकेटर्स और सिपंल हैंडलबार
  • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और साइड-स्टैंड
  • दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक
  • कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम

ये भी पढ़ें: KTM को टक्कर देती है Yamaha की यह बाइक, 115 Kmph की टॉप स्पीड और 45 की माइलेज

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

First published on: May 25, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola