Hero MotoCorp Splendour Plus: भारत में एंट्री लेवल बाइक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। स्कूटर की तुलना में भी बाइक्स की डिमांड ज्यादा है। हर बार की तरह इस बार भी हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स सबसे ज्यादा बिकी है। अकेले हीरो मोटोकॉर्प ने एक ही बाइक की 3 लाख से ज्यादा की बिक्री कर चुकी है। हीरो स्प्लेंडर की पिछले महीने कुल 3,02,934 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि पिछले साल अगस्त, 2023 में हीरो स्प्लेंडर ने कुल 2,89,930 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस बाइक इ इम्त 75 हजार रुपये से शुरू होती है।
इस बाइक का कुल मार्केट शेयर 26.25% है। दूसरे नंबर पर होंडा शाइन रही है जिसकी पिछले महीने कंपनी ने 2,27,458 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 2,14,872 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि तीसरे नंबर पर Bajaj Pulsar रही है जिसकी पिछले महीने इसकी 1,49,697 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले महीने इसकी 1,14,142 यूनिट्स की बिक्री हुई। आइये जानते हैं Splendour plus के फीचर्स और इंजन के बारे में जानते हैं…
लगातार पसंद आ रही है Splendor Plus
हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर प्लस अपने सिंपल अंदाज से ग्राहकों को पसनद आ रही है। 30 साल से ज्यादा हो गया इस बाइक को लेकिन आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। आज तक इस बाइक के डायमेंशन में भी कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। Splendor को फैमिली क्लास से लेकर यूथ भी खूब पसंद करते हैं। यह आरादायक बाइक है और राइड राइड करना आसान है।
दमदार इंजन
Hero Splendor भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसमें लगा इंजन न सिर्फ बढ़िया परफॉरमेंस देता है बल्कि बेहतर माइलेज के साथ जल्दी से ब्रेकडाउन का शिकार भी नहीं होता। Splendor Plus में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन बेहतर माइलेज ऑफर करेगा साथ ही 6000 किलोमीटर तक सर्विस करवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी। ऐसा कंपनी का दावा है।
इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। हीरो ने इस इंजन को समय के साथ अपडेट किया है लेकिन आज तक इसकी परफॉरमेंस खराब नहीं होने दी। दरअसल कंपनी को मालूम है कि ग्राहक इस बाइक को क्यों खरीदना पसंद करते हैं।
एडवांस्ड हो गई है Splendor
बाइक में आपको कई अच्छे फीचर्स मिल जायेंगे इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। इसके आगे और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है।
यह भी पढ़ें: Honda Shine को खतरा! आ रही हैं Bajaj की दो नई 125cc बाइक्स
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
8 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
13 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines