Hero HF Deluxe Price Cut: अगर आप कम कीमत में ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, जो रोजाना के इस्तेमाल के बेहतर हो और शानदार माइलेज भी दे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. हीरो ने अपनी सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक Hero HF Deluxe Canvas Black की कीमत में कटौती कर दी है. खास बात ये है कि कंपनी ने बाइक के फीचर्स या इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी अब ग्राहक पहले जैसी ही बाइक कम कीमत में खरीद सकेंगे.
Hero HF Deluxe की कीमत में बड़ी कटौती
हीरो ने Hero HF Deluxe Canvas Black की कीमत में 7,635 रुपये की कमी की है. पहले इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 67,634 रुपये थी, लेकिन अब इसे 59,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. दिलचस्प बात ये है कि मौजूदा कीमत बाइक की लॉन्चिंग के समय तय की गई कीमत से भई कम है. ऐसे में कम बजट में अच्छी बाइक चाहने वालों के लिए ये काफी आकर्षक ऑफर है.
इन राज्यों के ग्राहकों को मिलेगा फायदा
फिलहाल ये नई कीमत पूरे देश में लागू नहीं की गई है. हीरो ने ये ऑफर अभी केवल यूपी, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ग्राहकों के लिए लागू किया है. इन राज्यों में रहने वाले लोग अब Hero HF Deluxe Canvas Black को कम कीमत में खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आपकी कार का माइलेज अचानक हो गया कम? पेट्रोल को दोष देने से पहले चेक कर लें ये 5 जरूरी चीजें
फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं
कीमत कम होने के बावजूद कंपनी ने बाइक के इंजन, फीचर्स या डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी ग्राहकों को वही परफॉर्मेंस, वही सुविधाएं और वही भरोसेमेंद बाइक अब पहले से कम कीमत में मिलेगी. यही वजह है कि ये ऑफर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो पहली बार बाइक खरीदना चाहते हैं या रोज के सफर के लिए किफायती ऑप्शन तलाश रहे हैं.
97.2cc इंजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Hero HF Deluxe Canvas Black में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन लगभग 7.9 PS की पावर और 8.05 Nm का टार्क जनरेट करता है. इसके साथ 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो शहर में रोजाना चलाने में स्मूद और आसान राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. यह इंजन लंबे समय से अपनी मजबूती और कम मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है.
माइलेज बढ़ाने वाली तकनीक भी मौजूद
Hero HF Deluxe की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार माइलेज है. कंपनी ने इसमें xSENS फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और i3S सिस्टम दिया है. i3S तकनीक की मदद से ट्रैफिक में रुकने पर इंजन अपने आप बंद हो जाता है और क्लच दबाने पर दोबारा स्टार्ट हो जाता है. इससे बेवजह फ्यूल की खपत कम होती है और रोजाना बाइक चलाने वालों का पेट्रोल खर्च भी बचता है.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल से बढ़ी टेंशन! 10 लाख रुपये के बजट में खरीदें ये 4 दमदार डीजल कारें, माइलेज भी मिलेगा शानदार
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
17 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
20 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
22 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines