E20 पेट्रोल से बढ़ी टेंशन! 10 लाख रुपये के बजट में खरीदें ये 4 दमदार डीजल कारें, माइलेज भी मिलेगा शानदार
पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी चर्चा के बीच कुछ लोग डीजल कारों की तरह रुख कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप बेहतर माइलेज वाली मजबूत डीजल कार खरीदना चाहिते हैं तो यहां हम आपको कुछ बढ़िया ऑप्शन बता रहे हैं.

भारत में इन दिनों E20 पेट्रोल के गाड़ियों में उपयोग को लेकर काफी चर्चा हो रही है. सरकार का कहना है कि ये पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कई कार मालिकों का दावा है इससे उनकी पुरानी पेट्रोल कार के माइलेज पर असर पड़ा है. इस सरकार ने साफ किया है कि E10 के लिए बनी पुरानी गाड़ियों में E20 इस्तेमाल करने पर 3 से 5 फीसदी तक माइलेज कम हो सकता है.
कम बजट में डीजल कारें बन रही हैं पसंद
2 / 7ऐसे में लोग अब डीजल कारें भी पसंद कर रहे हैं. ये कारें लंबी दूरी तय करने वालों के लिए बेहतर माइलेज देने वाली मानी जाती हैं. ऐसे बाजार में कुछ ऐसी कारें मौजूद है जो बजट में मजबूती और माइलेज दोनों में बेहतर साबित होती है.
Mahindra Bolero
3 / 7अगर आपकी ज्यादातर ड्राइविंग गांव, खराब सड़कों या लंबी दूरी पर होती है, तो महिंद्र की बोलेरो एक सही ऑप्शन हो सकता है. इसमें 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर डीडल इंजन मिलता है, जो 76 हॉर्सपावर और 210Nm टार्क जनरेट करता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और रियर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.49 रुपये से शुरू होती है. ये भी पढ़ें- ट्यूबलेस टायर पंचर होने पर कितने किलोमीटर चल सकती है गाड़ी, कितनी दूरी तक चलाना सुरक्षित?
Tata Altroz Diesel
4 / 7अगर आपर शहर और हाईवे दोनों जगह चलाने के लि किफायती कार चाहते हैं, तो टाटा Altroz डीजल अच्छा ऑप्शोन हो सकती है. फिलहाल भारत में ये एकमात्र हैचबैक है, जिसमें डीजल इंजन मिलता है. इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 90 हॉर्सपावर और 200Nm टार्क पैदा करता है. ये केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये से 10.27 लाख रुपये के बीच है.
Tata Nexon Diesel
5 / 7इधर कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने वालों के बीच Tata Nexon डीजल काफी पॉपुलर है. इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 115 हॉर्सपावर और 260Nm टार्क देता है. कंपनी इसमें 6 स्पीड मैनुअ और 6 स्पीड AMT ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प देती है. इसकी शुरुआती कीमत 8.99 लाख से शुरू होती है. ये भी पढ़ें- आपकी कार का माइलेज अचानक हो गया कम? पेट्रोल को दोष देने से पहले चेक कर लें ये 5 जरूरी चीजें
Kia Sonet Diesel
6 / 7अगर आप ऐसी एसयूवी चाहते हैं, जिसमें मॉर्डन फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और अच्छा ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिले तो किआ सोनेट डीजल भी बेहतर ऑप्शन है. इसमें दमदार डीजल इंजन दिया गया है, जिसे मनुअल और टार्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 9.19 लाख रुपये शुरू होती है.
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
7 / 7अगर आपकी रोजना लंबी दूरी की ड्राइविंग होती है और आप बेहतर माइलेज चाहते हैं, तो डीजल कार आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. हालांकि कार खरीदने से पहले अपने बजट, इस्तेमाल, मेंटनेंस खर्च और ड्राइविंग की जरूरतों को बिल्कुल ध्यान में रखें.