आपकी कार का माइलेज अचानक हो गया कम? पेट्रोल को दोष देने से पहले चेक कर लें ये 5 जरूरी चीजें

पहले की तुलना में कार का माइलेज कम हो गया है और अब आपकी गाड़ी ज्यादा फ्यूल खर्च करने लगी है, तो हर बार इसकी वजह E20 या एथेनॉल वाला पेट्रोल नहीं होता. कुछ छोटी-छोटी बातें भी माइलेज पर असर डालती हैं. जानते हैं वो जरूरी बातें जो माइलेज कम करने की वजह हो सकती हैं.

Car mileage

कार पहले जितना माइलेज नहीं दे रही? इन छोटी गलतियों से बढ़ रहा है आपका फ्यूल खर्च. (Photo-AI)

Car Mileage Tips: अगर आपकी कार पहले के मुकाबले अचानक कम माइलेज देने लगी है, तो बार पेट्रोल इसकी वजह नहीं हो सकता. कई बार आपकी छोटी-छोटी लापरवाही भी ईंधन की खपत को बढ़ा देती है. टाइम-टाइम पर कार की देखभाल करने से इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और माइलेज कम हो सकता है.अगर आपकी गाड़ी का भी एवरेज कम हो गया है तो सबसे पहले इन जरूरी चीजों को चेक करें.

विज्ञापन

टायर प्रेशर जरूर चेक करें

कार के माइलेज पर टायरों पर सीधा असर पड़ता है. अगर टायरों में हवा कम होती है, तो सड़क के साथ उनका घर्षण बढ़ जाता है. ऐसे में इंजन को गाड़ी चलाने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ती है. इसलिए समय-समय पर सभी टायरों का एयर प्रेशर जांचते रहें.

विज्ञापन

एयर फिल्टर की सफाई भी है जरूरी

एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है. लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इसमें धूल और गंदग जमा हो जाती है. जिससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है. जब इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती तो ईंधन और हवा का सही मिक्स नहीं बन पाता और कार ज्यादा पेट्रोल पीने लगती है. इसलिए फिल्टर साफ करना जरूरी है.

विज्ञापन

स्पार्क प्लग की हालत पर रखें नजर

पेट्रोल इंजन वाली कारों में स्पार्क प्लग बेहद जरूरी पार्ट होता है. अगर ये पुराना या खराब हो जाए, तो ईंधन सही तरीके से नहीं जलता. इसका असर इंजन की परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज पर भी पड़ता है.अगर स्पार्क प्लग में समस्या दिखे, तो उसे साफ करवाएं या जरूरत होने पर बदलवा लें.

ज्यादा वजन और AC का इस्तेमाल भी बढ़ाता है खर्च

अगर कार की डिक्की में हमेशा जरूरत से ज्यादा सामान रखा रहता है, तो इसका सीधा असर माइलेज पर पड़ सकता है. ज्यादा वजह के कारण इंजन को ज्याद मेहनत करनी पड़ती है. इसके अलावा लगातार लंबे समय तक एसी चलाने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है.

विज्ञापन

इंजन ऑयल की क्वालिटी का रखें ध्यान

इंजन ऑयल इंज के सभी हिस्सों को स्मूथ तरीके से काम करने में मदद करता है. अगर ऑयल पुरान हो जाए या उसकी क्वालिटी खराब हो इंजन में फ्रिक्शन होता है और इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से माइलेज कम हो सकता है. इसलिए कंपनी की सलाह के अनुसार सही समय पर अच्छा इंजन ऑयल बदलवाना जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ