Hero Destini 110 vs Honda Activa 6G: भारत में स्कूटर सेगमेंट की बात हो और उसमें Honda Activa का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. लेकिन अब Hero MotoCorp ने अपने नए स्कूटर Destini 110 को लॉन्च करके इस सेगमेंट में बड़ी टक्कर दे दी है. दोनों ही स्कूटर फैमिली राइडर्स और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. आइए जानते हैं, कौन सा मॉडल आपके लिए सही रहेगा.
इंजन और माइलेज
Hero Destini 110 में 110cc का इंजन है, जो 8 bhp पावर और 8.87 Nm टॉर्क देता है. इसमें कंपनी की i3s (Idle Stop-Start) तकनीक भी दी गई है. इसका माइलेज 56.2 kmpl का दावा किया गया है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. वहीं, Honda Activa 6G में 109.51cc इंजन है, जो 7.7 bhp पावर और 8.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है. माइलेज की बात करें तो यह करीब 50 kmpl तक देता है.
डिजाइन और कम्फर्ट
Destini 110 को नियो-रेट्रो लुक दिया गया है, जिसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, H-शेप LED टेललाइट और लंबी 785mm सीट के साथ बैकरेस्ट भी है. इसमें 12-इंच व्हील्स, बूट लैंप और एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. Honda Activa 6G का लुक क्लासिक है, जो भारतीय कस्टमर्स को सालों से पसंद आता रहा है. इसमें LED हेडलैम्प, डबल बॉडी पैनल और एक्सटर्नल फ्यूल लिड दिया गया है. इसकी सीट 765mm है, जो Destini से थोड़ी छोटी है.
टये भी पढ़ें- Hero ने निकाला एक्टिवा से सस्ता Destini 110 स्कूटर, स्टाइल और कम्फर्ट का कॉम्बो
कीमत और वैल्यू
Hero Destini 110 की कीमत 72,000 रुपये से 79,000 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है. वहीं, Honda Activa 6G की शुरुआती कीमत 76,000 रुपये के करीब है.
एक नजर में देखें कंपेरिजन
| फीचर | Hero Destini 110 | Honda Activa 6G |
| इंजन | 110cc, 8 bhp, 8.87 Nm | 109.51cc, 7.7 bhp, 8.9 Nm |
| माइलेज | 56.2 kmpl | ~50 kmpl |
| सीट | 785mm + बैकरेस्ट | 765mm |
| फीचर्स | प्रोजेक्टर LED, बूट लैंप | LED हेडलैम्प, एक्सटर्नल फ्यूल लिड |
| कीमत | 72,000 से शुरू | 76,000 से शुरू |
अगर आप बेहतर माइलेज, लंबी सीट और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स चाहते हैं, तो Hero Destini 110 एक बढ़िया ऑप्शन है. लेकिन अगर आप ब्रांड वैल्यू, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और रीसेल वैल्यू को प्राथमिकता देते हैं, तो Honda Activa 6G अब भी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- प्रीमियम बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज, TVS Apache 310 सीरीज 26,909 रुपये तक सस्ती
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
8 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
12 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
14 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
15 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines