प्रीमियम बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज, TVS Apache 310 सीरीज 26,909 रुपये तक सस्ती

TVS Motor ने अपनी प्रीमियम बाइक्स Apache RR 310 और RTR 310 की कीमतों में बड़ी कटौती की है. GST घटने के बाद अब इन बाइक्स पर 26,909 रुपये तक सस्ता ऑफर मिल रहा है. जानें नई कीमतें और ऑफर्स.

tvs Apache RR 310 and RTR 310

News 24 GFX

TVS Apache RR 310 & RTR 310 Price Drop: प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए TVS मोटर कंपनी ने शानदार खबर दी है. कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल्स Apache RR 310 और RTR 310 की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. यह फैसला जीएसटी काउंसिल के प्रीमियम बाइक्स पर टैक्स को 28% से घटाकर 18% करने के बाद लिया गया है.

विज्ञापन

अब होगी हजारों रुपये की बचत

22 सितंबर 2025 से लागू हुई नई कीमतों के बाद ग्राहकों को इन बाइक्स पर एक्स-शोरूम प्राइस में 26,909 रुपये तक की सीधी बचत होगी. हालांकि उत्तराखंड में कीमतें थोड़ी अलग हैं, लेकिन टैक्स रेट का फायदा देशभर में एक जैसा मिलेगा.

विज्ञापन

Apache RR 310 पर फायदा

TVS की फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक Apache RR 310 अब और भी किफायती हो गई है. बेस नॉन-BTO मॉडल (Racing Red) की कीमत घटकर 2,56,240 रुपये हो गई है, जिससे ग्राहकों को 21,759 रुपये तक की बचत मिलेगी. वहीं, टॉप मॉडल Dynamic + Dynamic Pro Kit Race Replica अब 3,17,090 रुपये में उपलब्ध है, जो पहले से 26,909 रुपये सस्ता है.

RTR 310 पर भी जबरदस्त ऑफर

RTR 310 का Anniversary Edition खास तौर पर आकर्षण का केंद्र बना है. यह ग्लॉसी ब्लैक और गोल्ड फिनिश में आता है और अब इसकी कीमत 2,86,690 रुपये हो गई है. यानी ग्राहकों को 24,310 रुपये तक का सीधा फायदा मिल रहा है.

विज्ञापन

हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स खरीदना हुआ आसान

कीमतों में यह कटौती उन राइडर्स के लिए राहत की खबर है जो लंबे समय से प्रीमियम बाइक खरीदने का सपना देख रहे थे. अब कम दामों में हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स खरीदना और आसान हो गया है. TVS ने यह दिखा दिया है कि वह ग्राहकों को वैल्यू फॉर मनी देने के लिए गंभीर है.

विज्ञापन

खरीदने का सही समय

चाहे आप पहली बार Apache खरीद रहे हों या पुराने मॉडल से अपग्रेड करना चाहते हों, यह मौका बेहतरीन है. शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और अब कम कीमत इन सबके साथ Apache RR 310 और RTR 310 भारत के प्रीमियम बाइक सेगमेंट में अपनी लीड बनाए हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ