Helmet Buying Tips: अगर आप भी बाइक या स्कूटर से ट्रेवल करते हैं तो हेलमेट सबसे जरूरी एक्सेसरी में से एक है, जिसे आपको जरूर पहनना चाहिए। सेफ्टी के लिए एक अच्छा हेलमेट होना बेहद जरूरी है लेकिन कई बार हम में से कुछ लोग सस्ते के चक्कर में सेफ्टी से समझौता कर लेते हैं। यहां तक की स्टाइल मारने के लिए अलग-अलग तरह के हेलमेट खरीद लेते हैं लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस वजह से आप किसी दिन बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। आप शायद ये जानकर भी अंजान बने हुए हैं कि ये सड़क पर होने वाली दुर्घटना से आपको बचा सकता है और एक नया जीवन दे सकता है। इसलिए हेलमेट खरीदने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें…
हेलमेट का साइज और शेप
हेलमेट खरीदने से पहले अपनी पर्सनालिटी और फिजिकल स्ट्रक्चर को देखें और इसके बाद ही कोई हेलमेट सेलेक्ट करें। सिर के शेप को तीन कैटेगरी को रखा जाता है जिसमें राउंड ओवल, इंटरमीडिएट ओवल और लॉन्ग ओवल शामिल है। अब आप देखें कि आपको कौन से टाइप का हेलमेट ज्यादा कम्फर्टेबल लग रहा है। सही फिट होने के बाद इस बात पर ध्यान दें कि हेलमेट आपके सिर को कहां टच कर रहा है और हटाए जाने पर आपके चेहरे को तो नहीं खींच रहा।
ये भी पढ़ें : इंडिया में इन 5 कारों की चोर बाजार में हाई डिमांड
Visor
हेलमेट चुनते समय वाइजर का भी खास ध्यान रखें। आसान शब्दों में कहें तो वाइजर हेलमेट के सामने का हिस्सा होता है जिसे आमतौर पर ऊपर या नीचे एडजस्ट किया जा सकता है। वाइजर ही आपकी आंखों को धूप और धूल से बचाता है। एक अच्छा वाइजर क्लियर विजन देने में काफी मदद करता है। स्मोक्ड या Mercury-Tinted कलर वाले विजर्स वाले हेलमेट खरीदने से बचें, क्योंकि यह आपके विजन में बाधा डाल सकते हैं। इसकी जगह आप एक क्लियर एंटी-फॉग और एंटी-स्क्रैच वाइजर वाला हेलमेट ही खरीदें।
कुशनिंग करें चेक
हेलमेट को दुर्घटना होने पर खोपड़ी की रक्षा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए हेलमेट के अंदर की कुशनिंग का सही होना बेहद जरूरी है। कभी भी ऐसे हेलमेट न खरीदें जिसकी कुशनिंग अच्छी नहीं है हो सकता है कि ये आपको काफी सस्ते मिल जाएं लेकिन इनका फायदा ही क्या अगर ये आपको किसी दुर्घटना में बचा ही न पाएं। हेलमेट का इनर सरफेस फ्लैट नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे हेलमेट की प्रोटेक्शन कम हो जाती है।
ISI मार्क
आजकल ज्यादातर हेलमेट मेकर्स दावा करते हैं कि उनके प्रोडक्ट ऑप्टीमल सिक्योरिटी ऑफर करते हैं। वहीं आईएसआई मार्क यह दिखाता है कि हेलमेट स्पेसिफिक क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है। आईएसआई लोगो बताता है कि हेलमेट इन स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है। हालांकि ISI-मार्क वाले हेलमेट थोड़े ज्यादा महंगे हो सकते हैं, लेकिन ये आपकी जान भी बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Car Driving सीख रहे हैं तो इग्नोर न करें 4 बातें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines