हैचबैक या सेडान कार, क्या है अंतर? आपके लिए कौन सी रहेगी बेस्ट

Hatchback and sedan difference details in hindi: हैचबैक कार का साइज सेडान के मुकाबले छोटा होता है। सेडान तेज स्पीड में स्टेबिलिटी देती है।

hatchback cars vs sedan hatchback cars in india sedan cars in india hatchback and sedan difference

hatchback cars vs sedan

Hatchback and sedan difference details in hindi: बाजार में कार निर्माता कंपनियां हैचबैक और सेडान अलग-अलग सेगमेंट में गाड़ी ऑफर करती हैं। पहली बार कार खरीदने वाले इनमें से कौन सी गाड़ी खरीदें इसे लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। हालांकि यह दोनों ही 5 सीटर गाड़ियां हैं लेकिन इनके कम्फर्ट लेवल और हेडस्पेस में अंतर होता है। इनके साइज के अलावा इनमें ड्राइवर की विजिबिलिटी डिफरेंट होती है। हैचबैक और सेडान के प्राइस रेंज और इनके लुक्स में भी अंतर होता है। इन दोनों कार सेगमेंट में क्या यूनिक है आइए आपको इस खबर में बताते हैं।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर समझें Hatchback और sedan का अंतर 

विज्ञापन

हैचबैक और सेडान में यह है अंतर

हैचबैक दो बॉक्स में ड्राइवर केबीन और रियर केबीन में डिजाइन की जाती है। जबकि सेडान में तीन बॉक्स फ्रंट, रियर और बूट स्पेस को देखकर बनाया जाता है। हैचबैक डेली यूज के लिए बेस्ट है। वहीं, सेडान अपनी बेहतर स्टेबिलिटी की वजह से हाईवे पर बेहतर परफॉमेंस देती है। सिटी में सेडान के मुकाबले अधिक ट्रैफिक में हैचबैक को ड्राइव करना ईजी है। वहीं, सेडान कार हैचबैक के मुकाबले ज्यादा पावरफुल इंजन और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ आती है। जबकि सेडान कार में हैचबैक के मुकाबले अमूमन अधिक फ्यूल की खपत होती है।

हैचबैक और सेडान के बारे में यह भी जानें 

  • हैचबैक का साइज सेडान के मुकाबले छोटा होता है।
  • हैचबैक कार में ड्राइवर के लिए रियर विजिबिलिटी ज्यादा होती है।
  • तेज गति में हैचबैक सेडान के मुकाबले कम स्टेबिलिटी देती है।
  • हैचबैक की कीमत कम होती है, इसकी रिसेल वैल्यू अधिक होती है।
  • सेडान कार का व्हीलबेस बड़ा होता है।
  • सेडान कार में केबिल स्पेस ज्यादा  होता है।
  • सेडान कार में बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

हैचबैक कार

Tata Tiago
Maruti Wagon R
Renault Kwid
Maruti Baleno
Hyundai i20
Tata Altroz
Maruti Celerio

विज्ञापन

सेडान कार

Hyundai Verna
Maruti Dzire
Hyundai Aura
Honda City
Toyota Camry
Skoda Slavia
Volkswagen Virtus

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ