Darley Davidson X440 Price Hike: Harley-Davidson की बाइक खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए थोड़ी बुरी खबर है. कंपनी ने भारत में अपनी सबसे किफायती रोडस्टर बाइक X440 की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है. खास बात ये है कि कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. यानी इंजन, फीचर्स और डिजाइन पहले जैसे ही हैं, लेकिन अब इसे खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. बता दें, इस साल यह X440 की दूसरी कीमत बढ़ोतरी है.
क्या है X440 की नई कीमत
Harley-Davidson X440 के S वेरिएंट की कीमत पहले 2.59 लाख रुपये थी, जिसे अब 1,000 रुपये बढ़ाकर 2.60 लाख रुपय कर दिया गया है. वहीं X440 T वेरिएंट की कीमत 2.84 लाख रुपये से बढ़कर 2.86 लाख रुपये हो गई है. इससे पहले जून 2026 में कंपनी बाइक की कीमत 5000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर चुकी है. अब X440 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.60 लाख रुपये है.
कीमत बढ़ी, बाइक में बदलाव नहीं
कंपनी ने इस बार सिर्फ बाइक की कीमत में बदलाव किया है. X400 के इंजन, डिजाइन, फीचर्स या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक को Hero MotoCorp के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Royal Enfield Classic 350, Triumph Speed 400 और Honda H’ness CB350 जैसी बाइक्स से है.
रेट्रो लुक में आती है X440
X440 को रेट्रो रोडस्टर डिजाइन दिया गया है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, राउंड LED हेडलाइट, स्लीक साइड पैन और सिंगल साइड एग्जॉस्ट मिलता है. बाइक की सीट 805 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिमी है. इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि इसका कर्ब वेट करीब 190.5 किलोग्राम है.
क्या हैं बाइक के फीचर्स
बाइक में 3.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग ब्लूटूथ केनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेश और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. टॉप वेरिएंट T में राइड मोड, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल रियर ABS भी दिया गया है.
सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS
सेफ्टी के लिए X440 में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है. बाइक में आगे 320 मिमी और पीछे 240 मिमी डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसके अल्वा साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फीचर भी दिया गया है, जो बाइक की सुरक्षा को बेहतर बनाता है.
440cc इंजन देता है 38Nm टॉर्क
Harley-Davidson X440 में 440cc सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है.
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
10 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
11 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
13 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
15 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
17 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines