Cab Service In Delhi: ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी कड़ी में अब दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को एक नया विकल्प मिलने जा रहा है। वियतनाम की प्रमुख कंपनी विनग्रुप की इलेक्ट्रिक टैक्सी ब्रांड Green SM भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक कैब सेवा का आधिकारिक शुभारंभ करेगी.
यह भी पढ़ें: क्या ट्रैफिक चालान न भरने पर पुलिस आपकी गाड़ी जब्त कर सकती है? जानें नियम
लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखीं Green SM की टैक्सियां
पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हरे रंग की Green SM टैक्सियां नजर आ रही हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी अपने नेटवर्क, तकनीकी सिस्टम और ग्राहक सेवाओं की अंतिम तैयारी कर रही है. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्होंने कंपनी के मोबाइल ऐप के माध्यम से अकाउंट बनाकर टेस्ट राइड भी बुक की है. हालांकि आधिकारिक लॉन्च अभी होना बाकी है, लेकिन साफ है कि कंपनी भारतीय बाजार में मजबूत शुरुआत की योजना बना रही है.
इलेक्ट्रिक MPV के साथ मिलेगी आरामदायक यात्रा
Green SM अपनी टैक्सी सेवा के लिए VinFast Limo Green इलेक्ट्रिक एमपीवी का उपयोग करेगी. यह आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन यात्रियों को बेहतर स्पेस, आरामदायक सीटिंग और शांत सफर का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने इसमें 60.13 kWh क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो लंबी दूरी तक बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम मानी जा रही है. इतना ही नहीं, इलेक्ट्रिक तकनीक के कारण यह वाहन पर्यावरण के लिए भी ज्यादा अनुकूल होगा और प्रदूषण कम करने में योगदान देगा.
इलेक्ट्रिक कैब बाजार में बढ़ेगा कॉम्पिटिशन
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और सरकार भी स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में Green SM की एंट्री को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. लोगों का मानना है कि नई कंपनी के आने से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं, प्रतिस्पर्धी किराया और ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, कंपनी फेज्ड मैनर में अपना नेटवर्क बढ़ाएगी. पहले चरण में करीब 10,000 इलेक्ट्रिक कारों को फ्लीट में शामिल किया जाएगा. इसके अलावा आने वाले समय में लगभग 1 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को भी इस सर्विस में शामिल किए जाने की चर्चा है. VinGroup सिर्फ टैक्सी सेवा तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक बस बाजार में भी उतरने की योजना बना रही है. हाल ही में कंपनी ने तमिलनाडु में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बढ़ाने की घोषणा की है.
यह भी पढ़ें: सेना की गाड़ियों पर क्यों बना होता है खास Arrow? जानिए इसका असली मतलब, हैरान करने
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines