क्या ट्रैफिक चालान न भरने पर पुलिस आपकी गाड़ी जब्त कर सकती है? जानें नियम

ट्रैफिक नियमों को लेकर कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं. ऐसा ही एक सवाल है क्या ट्रैफिक पुलिस वाकई आपकी गाड़ी जब्त कर सकती है और नियम क्या कहते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAR.jpg (4)
1 / 9

 

क्या ट्रैफिक चालान को नजरअंदाज करना आपकी गाड़ी पर भारी पड़ सकता है? गुरुग्राम में 10 लंबित चालानों और 83,500 रुपये के बकाया जुर्माने के बाद एक फॉर्च्यूनर SUV जब्त कर ली गई.

विज्ञापन

गुरुग्राम में फॉर्च्यूनर जब्त होने का मामला

गुरुग्राम में फॉर्च्यूनर जब्त होने का मामला2 / 9

हाल ही में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि वाहन पर कई चालान बकाया थे और वाहन मालिक ने लंबे समय तक उनका भुगतान नहीं किया था. पुलिस के अनुसार इस फॉर्च्यूनर पर कुल 10 चालान लंबित थे. इनमें से कई चालानों का भुगतान 90 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया था. लगातार नियमों की अनदेखी के कारण पुलिस ने सख्त कदम उठाया. (Image Credit- Gurugram Traffic Police/X)

विज्ञापन

क्या ट्रैफिक चालान न भरने पर पुलिस आपकी गाड़ी जब्त कर सकती है?

क्या ट्रैफिक चालान न भरने पर पुलिस आपकी गाड़ी जब्त कर सकती है?3 / 9

कई लोग ट्रैफिक चालान कटने के बाद उसे गंभीरता से नहीं लेते और जुर्माना जमा करने में देरी करते रहते हैं. लेकिन नियमों के अनुसार अगर कोई वाहन मालिक लंबे समय तक चालान नहीं भरता, तो पुलिस को उसकी गाड़ी जब्त करने का अधिकार मिल सकता है. हाल के दिनों में ऐसे मामलों पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है.

मोटर व्हीकल एक्ट क्या कहता है?

मोटर व्हीकल एक्ट क्या कहता है?4 / 9

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बार-बार चालान की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. यदि किसी वाहन पर कई चालान लंबित हैं और निर्धारित समय के भीतर उनका भुगतान नहीं किया गया है, तो पुलिस वाहन को इंपाउंड कर सकती है.

विज्ञापन

83,500 रुपये तक पहुंच गया जुर्माना

83,500 रुपये तक पहुंच गया जुर्माना5 / 9

इस वाहन पर कुल बकाया जुर्माना 83,500 रुपये हो चुका था. इतना बड़ा अमाउंट जमा न करने के कारण वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई और गाड़ी को जब्त कर लिया गया. (Image Credit- Gurugram Traffic Police/X)

सिर्फ चालान ही नहीं, अन्य नियमों का भी उल्लंघन

सिर्फ चालान ही नहीं, अन्य नियमों का भी उल्लंघन6 / 9

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि SUV के शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी. इसके अलावा वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) भी मौजूद नहीं थी. ये दोनों नियमों का उल्लंघन माने जाते हैं. (Image Credit- Gurugram Traffic Police/X)

विज्ञापन

किस धारा के तहत हुई कार्रवाई?

किस धारा के तहत हुई कार्रवाई?7 / 9

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 167(8) के तहत इंपाउंड किया गया. यह कार्रवाई लंबित चालानों और अन्य नियम उल्लंघनों को देखते हुए की गई. ये भी पढे़ं- पहाड़ों पर कार लेकर जा रहे हैं? ये छोटी गलतियां बना सकती हैं बड़ा खतरा, निकलने से पहले जानें लें ये बातें

डिजिटल सिस्टम से बचना अब मुश्किल

डिजिटल सिस्टम से बचना अब मुश्किल8 / 9

आज ट्रैफिक पुलिस कैमरों और डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम की मदद से काम करती है. ऐसे में यह सोचकर चालान अनदेखा करना कि किसी को पता नहीं चलेगा, अब संभव नहीं है. लंबित चालान का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहता है. ये भी पढे़ं- कार में नकली इंजन ऑयल तो नहीं? ये 3 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क, वरना सीज हो सकता है इंजन

विज्ञापन

चालान न भरने पर क्या हो सकते हैं नुकसान?

चालान न भरने पर क्या हो सकते हैं नुकसान?9 / 9

अगर कोई वाहन मालिक समय पर चालान नहीं भरता, तो गाड़ी जब्त होने के अलावा अतिरिक्त जुर्माना, कानूनी कार्रवाई और अन्य प्रशासनिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए चालान को नजरअंदाज करना महंगा साबित हो सकता है. (Image Credit- Gurugram Traffic Police/X)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन