क्रैश टेस्ट में Tata की इस EV ने दिखाया दम, सुरक्षा के मामले में बनी नंबर-1, भारत NCAP से मिली 5 स्टार रेटिंग

अगर आप सेफ्टी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, तो टाटा की ये ईवी आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है.Bharat NCAP के 2026 क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

tata Punch EV

Tata Punch EV ने क्रैश टेस्ट में किया कमाल.

विज्ञापन

अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने है औ उसमें आपकी प्राथमिकता सेफ्टी है तो टाटा पंच ईवी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है क्योंकि हाल ही में भारत की सरकारी क्रैश टेस्ट एजेंसी Bharat NCAP Tata Punch EV फेसलिफ्ट को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. ये रेटिंग बताती है कि दुर्घटना की स्थिति में ये SUV ड्राइवर, यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा के मामले में शानदार प्रदर्शन करती है.

एडल्ट सेफ्टी में शानदार स्कोर

भारत NCAP की रिपोर्ट के मुताबिक Tata Punch EV को एडल्ड सेफ्टी कैटेगरी में 32 में से 31.09 अंक मिले हैं. ये स्कोर बताता है कि ये कार सामने और साइड से होने वाली टक्कर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने में सक्षम है. इसी वजह से Punch EV अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?

क्रैश टेस्ट के दौरान Punch EV का फ्रंटल ऑफसेट और साइड इम्पैक्ट टेस्ट किया गया. फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में SUV को 16 में से 15.28 अंक मिले, जबकि साइड साइड इम्पैक्ट टेस्ट में इसे 16 में से 15.80 नंबर मिले. इसके अलावा साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी वाहन का प्रदर्शन सही रहा. जिसके मुताबिक सामने आई रिपोर्ट में इसका मतलब है कि ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के शरी के अधिकांश हिस्से सुरक्षित मिले.

बच्चों की सुरक्षा में भी अव्वल

Punch EV ने चाइल्ड सेफ्टी में भी अच्छा प्रदर्शन किया. इस कैटेगरी में  SUV को 49 में से 45 नंबर मिले. डायनेमिट टेस्ट में इसे पूरे 24 में से 24 नंबर Child Restraint System (CRS) की फिटिंग के लिए 12 में से 12 नंबर दिए गए हैं.

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट

जिस मॉडल का टेस्ट किया गया, उसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए थे. इनमें फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, साइड चेस्ट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के फीचर्स, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और दूसरी रो में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट है.

इन वेरिएंट्स को मिली 5-स्टार रेटिंग

भारत NCAP क ये 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग टाटा पंच ईवी के Smart 30, Smart+ 30, Smart+ 40, Adventure 40, Empowered 40 और Empowered+ S 40 पर लागू होगी. अगर आप सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो Tata Punch EV निश्चित रूप से आपकी शॉर्टलिस्ट में शामिल हो सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ