क्रूज कंट्रोल के साथ TVS की इस बाइक को टक्कर देगी नई KTM 390 Duke, जानें कीमत

नई ड्यूक 390 में क्रूज कंट्रोल फीचर के लिए बाइक में स्विच गियर दिया जायेगा जिसमें क्रूज कंट्रोल के लिए बटन होंगे। क्रूज कंट्रोल फीचर की मदद से लंबी यात्रा पर राइडर को थकान नहीं होगी। आइये जानते हैं इस बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में…

KYTM_767cf0
विज्ञापन

क्रूज कंट्रोल के साथ KTM की प्रीमियम बाइक Gen-3 KTM 390 DUKE बाजार में आ गई है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.95 लाख रुपये है। क्रूज कंट्रोल फीचर को अभी तक आपने कारों में देखा है,लेकिन अब यही फीचर बाइक में भी नजर आएगा। इसी के साथ कंपनी इस बाइक में नया गनमेटल ग्रे कलर भी देखने को मिलेगा।
इस बाइक में 399ccका इंजन दिया है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया आपको इस बाइक में देखने को मिलेगा साथ ही यह बाइक TVS Apache RTR 310 को भी कड़ी टक्कर देगी।

Advertisment

क्रूज कंट्रोल के फायदे 

नई ड्यूक 390 में क्रूज कंट्रोल फीचर मिलेगा, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए बाइक में स्विच गियर दिया गया है जिसमें क्रूज कंट्रोल के लिए बटन दिया है। क्रूज कंट्रोल फीचर की मदद से लंबी यात्रा पर राइडर को थकान नहीं होगी। राइडर अपने हिसाब से बाइक को एक फिक्स स्पीड में चला पाएगा। जब बाइक की स्पीड फिक्स होगी और सेट RPM पर चलेगी जिसकी मदद से माइलेज में भी इजाफा होगा। लम्बी दूरी के लिए यह फीचर काफी उपयोगी होगा।

लेकिन इस बाइक के डिजाइन में नयापन नहीं है और पीछे बैठने वाले को इसमें आराम नहीं मिलेगा जो इस बाइक की कमियां कही जा सकती हैं। इसलिये इस बाइक को खरीदने से पहले इसकी टेस्ट राइड जरूर लें ..

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस बाइक में 5-इंच का TFT क्लस्टर देखने को मिलेगा जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट होगा,इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी मिलेगी। KTM 390 DUKE पर यह क्रूज कंट्रोल स्पीड को कंट्रोल करने के लिए ABS हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को काम में लाता है।

TVS Apache RTR 310 launched know price features mileage full details

विज्ञापन

TVS Apache RTR 310 से होगा मुकबला

KTM की इस बाइक का सीधा मुकाबला Apache RTR 310 से होगा। इस बाइक में 312cc का इंजन दिया है जो 35 bhp की पावर और 28.7 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। लेकिन इस बाइक में क्रूज कंट्रोल का फीचर नहीं मिलेगा। बाइक का डिजाइन फुली स्पोर्टी है। बाइक की कीमत 2.88 रुपये है।

कौन सी बाइक खरीदें ?

ये दोनों ही बाइक्स स्पोर्टी हैं, लेकिन इनका डिजाइन एक दूसरे सेअलग है। दोनों की कीमत भी 3 लाख से कम है। KTM की बाइक में क्रूज कंट्रोल की सुविधा मिलती है जबकि Apache RTR 310  में इस फीचर की कमी खलेगी। क्रूज कंट्रोल फीचर को सिर्फ हाईवे पर इस्तेमाल किया जा सकता है जबकी सिटी में इस फीचर की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में आप TVS Apache RTR 310 के बारे में विचार कर सकते हैं। यह भी सिटी और हाइवे पर बाइक जमकर चलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ