Flying Car Features, Price, Launching Date: फिल्मों में दिखने वाली फ्लाइंग कार अब लोगों के हाथ में होगी। हालांकि उड़ने वाली कार अब से पहले भी कई कंपनियां लॉन्च कर चुकी हैं, लेकिन अब यह आम लोगों की भी पहुंच में होगी। ताजा अपडेट के अनुसार, यह कार अगले साल मार्केट में आ जाएगी, जिसे कोई भी आम आदमी खरीद सकेगा। वहीं इस कार की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये होगी। अमेरिकन कंपनी पाइवटल हेलिक्स ने 2024 में इस कार को मार्केट में उतारने का फैसला लिया है, जो एक चार्ज में करीब 300 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield EV और Yamaha RX100, कब तक आएंगी? डिटेल..
जून 2024 में मिलेगी डिलीवरी
कंपनी के अनुसार, वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (EVTOL) वाली इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी अगले साल जून में शुरू कर दी जाएगी। हाइब्रिड हेलिकॉप्टर जैसे डिजाइन वाली यह कार माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट नियमों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कार्बन फाइबर से बनी यह कार करीब 13 फीट चौड़ी, 13 फीट लंबी और 5 फीट ऊंची होगी। वजन करीब 150 किलो होगा। वहीं इस कार का सबसे ज्यादा हिस्सा बैटरी होगी। इसे उड़ाने के लिए पायलट लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Kia EV5: इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बोरिया बिस्टर समेट देगी, 720 Km है रेंज
चीन की कंपनी ने बनाई थी कार
बता दें कि साल 2022 में चीन की इलेक्ट्रॉनिक एक्सपेंग इंक कंपनी ने उड़ने वाली कार बनाई थी, जो दुबई में लॉन्च हुई थी। X2 इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग कार में 2 सीटे हैं। वहीं इस कार को 8 प्रोपेलर हवा में उठाते हैं। यह कार सिर्फ एक बटन से स्टार्ट होती है। इसमें सफर करने वाले लोग कड़ी मशक्कत किए बिना टेक ऑफ और लैंड कर सकेंगे। कार्बन-डाइ-ऑक्साइड का उत्सर्जन इस कार से नहीं होता। कार का वजन कम करने के लिए इसे पूरी तरह से फाइबर से बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Maruti कार की कीमत पड़ेगी 49000 कम, Hyundai पर होगी 43000 की बचत
अमेरिका की कंपनी भी बना चुकी कार
एलेफ एयरोनॉटिक्स नाम कंपनी ने भी फ्लाइंग कार बनाई। इसे सितंबर 2023 में डेट्रॉइट ऑटो शो में पेश किया गया था। कार का प्रोटोटाइप मॉडल दुनिया को दिखाया गया था। इस कार को कानूनी मंजूरी मिल चुकी है। 2 सीटर वाली इस कार की कीमत लगभग 2 .46 करोड़ के आस-पास हो सकती है, लेकिन इसे लॉन्च कब किया जाएगा, अभी कंपनी ने यह क्लीयर नहीं किया है। यह इलेक्ट्रिक कार 200 मील तक जा सकती है। इसकी रेंज 110 मील होगी। कार उड़ते समय ड्राइवर स्थिर रहेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
16 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
18 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
20 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines