उड़ने वाली कार, खत्म हुआ इंतजार...लॉन्चिंग टाइम और प्राइस को लेकर ताजा अपडेट आया सामने

Flying Car Features: उड़ने वाली कार अब आम लोगों की भी पहुंच में होगी। ताजा अपडेट के अनुसार, यह कार अगले साल मार्केट में आ जाएगी, जिसे कोई भी आम आदमी खरीद सकेगा।

Flying Car

Flying Car

विज्ञापन

Flying Car Features, Price, Launching Date: फिल्मों में दिखने वाली फ्लाइंग कार अब लोगों के हाथ में होगी। हालांकि उड़ने वाली कार अब से पहले भी कई कंपनियां लॉन्च कर चुकी हैं, लेकिन अब यह आम लोगों की भी पहुंच में होगी। ताजा अपडेट के अनुसार, यह कार अगले साल मार्केट में आ जाएगी, जिसे कोई भी आम आदमी खरीद सकेगा। वहीं इस कार की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये होगी। अमेरिकन कंपनी पाइवटल हेलिक्स ने 2024 में इस कार को मार्केट में उतारने का फैसला लिया है, जो एक चार्ज में करीब 300 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

यह भी पढ़ें: Royal Enfield EV और Yamaha RX100, कब तक आएंगी? डिटेल..

Advertisment

जून 2024 में मिलेगी डिलीवरी

कंपनी के अनुसार, वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग (EVTOL) वाली इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी अगले साल जून में शुरू कर दी जाएगी। हाइब्रिड हेलिकॉप्टर जैसे डिजाइन वाली यह कार माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट नियमों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कार्बन फाइबर से बनी यह कार करीब 13 फीट चौड़ी, 13 फीट लंबी और 5 फीट ऊंची होगी। वजन करीब 150 किलो होगा। वहीं इस कार का सबसे ज्यादा हिस्सा बैटरी होगी। इसे उड़ाने के लिए पायलट लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होगी।

चीन की कंपनी ने बनाई थी कार

बता दें कि साल 2022 में चीन की इलेक्ट्रॉनिक एक्सपेंग इंक कंपनी ने उड़ने वाली कार बनाई थी, जो दुबई में लॉन्च हुई थी। X2 इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग कार में 2 सीटे हैं। वहीं इस कार को 8 प्रोपेलर हवा में उठाते हैं। यह कार सिर्फ एक बटन से स्टार्ट होती है। इसमें सफर करने वाले लोग कड़ी मशक्कत किए बिना टेक ऑफ और लैंड कर सकेंगे। कार्बन-डाइ-ऑक्साइड का उत्सर्जन इस कार से नहीं होता। कार का वजन कम करने के लिए इसे पूरी तरह से फाइबर से बनाया गया है।

विज्ञापन

अमेरिका की कंपनी भी बना चुकी कार

एलेफ एयरोनॉटिक्स नाम कंपनी ने भी फ्लाइंग कार बनाई। इसे सितंबर 2023 में डेट्रॉइट ऑटो शो में पेश किया गया था। कार का प्रोटोटाइप मॉडल दुनिया को दिखाया गया था। इस कार को कानूनी मंजूरी मिल चुकी है। 2 सीटर वाली इस कार की कीमत लगभग 2 .46 करोड़ के आस-पास हो सकती है, लेकिन इसे लॉन्च कब किया जाएगा, अभी कंपनी ने यह क्लीयर नहीं किया है। यह इलेक्ट्रिक कार 200 मील तक जा सकती है। इसकी रेंज 110 मील होगी। कार उड़ते समय ड्राइवर स्थिर रहेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ