Flying bike: दुनिया भर में सरल होते ड्रोन के नियम और आने वाले समय में बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए फ्यूचर में पुलिसकर्मी आपको उड़ने वाली बाइक पर नजर आया करेंगे। खासकर मेट्रो शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए इन बाइकों से घटनास्थल पर समय से पहुंचना और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध है अब छोटा वर्जन अमेरिका के लिए बनाया
फ्यूचर की इस उड़ने वाली बाइक की वीडियो को बुधवार को Anand Mahindra ने ट्वीट किया है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल यह जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध है अब इसका छोटा वर्जन अमेरिका के लिए बनाया गया है। संभावना है कि इसके बाद धीरे-धीरे यह भारत और अन्य विकासशील देशों में भी नजर आएगी।
कीमत है यह और इस कंपनी ने बनाई यह बाइक
दुनिया की इस पहली फ्लाइंग बाइक का नाम Aerwins Xturismo है। इसकी कीमत करीब 800,000 डॉलर है। जापान की स्टार्टअप कंपनी AERWINS Technologies ने इसे बनाया है। बता दें दुनिया की पहली फ्लांइग होवरबाइक (XTURISMO) को डेट्रायट ऑटो शो में पेश किया था।
flying bike
आप भी खरीद सकते हैं, जानें कैसे
महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इसकी एक वीडियो सांझा की है। उन्होंने कहा कि जापानी स्टार्टअप की उड़ने वाली बाइक है। यूएस में इसकी लगभग $800K लागत आएगी। मुझे संदेह है कि इसका उपयोग मुख्य रूप से दुनिया भर के पुलिस बलों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा बता दें कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी ऑफिशियल बुकिंग की जा सकती है। यह तीन रंगों में रेड, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध है।
और पढ़िए –अरे ये क्या? चुनिंदा सरकारी गाड़ियों का कैंसिल होगा रजिस्ट्रेशन! जानिए क्यों होगी कबाड़ घोषित
यह हैं खासियत
- 40 मिनट तक हवा में उड़ने में सक्षम
- 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है स्पीड
- 300 किलोग्राम वजन है
- लंबाई 3.7 मीटर, चौड़ाई 2.4 मीटर और उंचाई 1.5 मीटर
- 100 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 hr ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines