Sedan car घर लाने का है Plan, यह 5 Star रेटिंग गाड़ियां आपकी फैमिली को रखेंगी Safe 

Five Star Safety rating sedan cars detail in hindi: हुंडई की वरना में रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट दिया गया है।

Five Star Safety rating sedan cars Volkswagen Virtus Hyundai Verna petrol cars cars under 15 lakhs best sedan cars

Five Star Safety rating sedan cars

Five Star Safety rating sedan cars detail in hindi: सेडान फैमिली कारें होती हैं, अकसर हम अपने परिवार के लिए ऐसी कार चाहते हैं जो उन्हें सेफ रखें। कार में एयरबैग, ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स उसकी सेफ्टी के मायने होते हैं। आज हम आपको इस खबर में ऐसी कुछ सेडान कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें  सेफ्टी में 5 Star (Global NCAP) रेटिंग मिली हुई है। दरअसल, यह ग्लोबल रेटिंग कार के हादसे और उसके बाद होने वाले असर के अनुसार दी जाती है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai Verna को कैसे मिली 5 स्टार रेटिंग 

विज्ञापन

 

Volkswagen Virtus में छह एयरबैग और मल्टी कोलिजन ब्रेक सिस्टम 

विज्ञापन

इस शानदार sedan car में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। यह फीचर सेंसर पर ऑटोमैटिक रूप से काम करता है। जब कभी ड्राइवर तेज रफ्तार में कार को मोड़ता है तो इस सिचुएशन में यह कार के चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा कार में छह एयरबैग, मल्टी कोलिजन ब्रेक दिए गए हैं। यह ब्रेक सिस्टम एक्सीडेंट होने के बाद उसके प्रभाव को रोकने या कम करने का काम करता है। वहीं, कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है। यह कार 11.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सड़क पर 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देती है।

Hyundai Verna में सीट बेल्ट रिमांइडर और सीटबेल्ट प्री-टेंशनर

हुंडई की इस स्मार्ट sedan car में रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट मिलते हैं, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कार में सीट बेल्ट रिमांइडर, एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। सीटबेल्ट प्री-टेंशनर सड़क हादसों के दौरान पैसेंजर को चोटिल होने से बचाने में मददगार है। इस फीचर में जब कभी कार में अचानक ब्रेक लगते हैं या हादसा होता है तो बेल्ट खुद ब खुद टाइट हो जाती है। कार का बेस मॉडल 10.96 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 14 variants और 1.5 लीटर का इंजन मिलता है। कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है।

विज्ञापन

इन कारों को भी सेफ्टी में 5 Star (Global NCAP) रेटिंग

  • Skoda Slavia
  • Volkswagen Taigun
  • Skoda Kushaq
  • Tata Harrier
  • Mahindra XUV700

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ