आज (27 अगस्त) से देशभर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। भारत में त्योहारों के इस मौसम का इंतजार हर किसी को रहता है, खासकर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को। गणेश चतुर्थी से लेकर दिवाली तक चलने वाले इस लंबे सीजन में गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि कंपनियां इस मौके पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट पेश करती हैं। इस बार भी कई बड़ी कंपनियों ने कस्टमर्स के लिए जबरदस्त ऑफर्स निकाले हैं। आइए जानते हैं कहां मिल रहा क्या ऑफर…
MG Motors पर ऑफर
ब्रिटिश ऑटो कंपनी MG Motors ने इस सीजन में अपने कई मॉडलों पर खास छूट का ऐलान किया है। जैसे,
- कॉमेट EV पर 56,000 रुपए तक की छूट, शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)।
- ZS EV और एस्टर पर 1.10 लाख रुपए तक का ऑफर।
- हेक्टर पर 1.15 लाख रुपए तक का कैश बोनस।
- ग्लोस्टर, जो कंपनी की सबसे लग्जरी SUV है, उस पर 6 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Honda Cars का ग्रेट होंडा फेस्ट
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अगस्त 2025 में अपना द ग्रेट होंडा फेस्ट लॉन्च किया है। जैसें,
- होंडा सिटी के सभी मॉडल्स पर 1,07,300 रुपए तक की बचत।
- City e:HEV हाइब्रिड वर्ज़न पर 96,000 रुपए तक का फायदा।
- Honda एलिवेट पर 1.22 लाख रुपए तक का ऑफर मिल रहा है, जिसमें ZX मॉडल पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
- अमेज पर ग्राहकों को 77,200 रुपए तक का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Skoda कार बदलने का शानदार मौका, 6 शहरों में कंपनी लगाएगी एक्सचेंज कार्निवल
Maruti Suzuki के ऑफर्स
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी इस सीजन में कई शानदार ऑफर्स दिए हैं। जैसे,
- जिम्नी (अल्फा वैरिएंट) पर 1 लाख रुपए तक की बचत।
- स्विफ्ट AMT पर 1.1 लाख रुपए तक का फायदा।
- वैगन R LXi पर 1.15 लाख रुपए तक की छूट का ऑफर
- इनविक्टो MPV पर 1.25 लाख रुपए तक की बचत का मौका।
- ग्रैंड विटारा SUV पर 2 लाख रुपए तक का ऑफर।
Hyundai Cars की आकर्षक छूट
हुंडई ने भी फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को खुश करने के लिए बड़ा डिस्काउंट प्लान तैयार किया है। CarDekho.com के मुताबिक…
- ग्रैंड i10 निओस और हुंडई एक्सेंट पर 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपए की अतिरिक्त छूट।
- हुंडई क्रेटा, अल्काजार, टक्सन और वरना पर भी खास ऑफर्स।
- हुंडई आयोनिक 2024 मॉडल पर 4 लाख रुपए तक का सीधा कैश डिस्काउंट।
डिस्क्लेमर: कार कंपनियों के डिस्काउंट अलग-अलग शहरों और डीलर्स के हिसाब से बदल सकते हैं। हो सकता है कि आपके इलाके में यह ऑफर्स ज्यादा या कम हों। इसलिए किसी भी गाड़ी को खरीदने से पहले नजदीकी डीलरशिप से सही जानकारी लेना सबसे बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लॉन्च की मारुति की पहली EV कार, 100 से ज्यादा देशों में होगी एक्सपोर्ट
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 hr agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
5 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
8 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines