गणेश चतुर्थी पर कार खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें डिटेल्स

फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कार खरीदारों के लिए शानदार ऑफर्स पेश किए हैं। Ganesh Chaturthi से लेकर दिवाली तक चलने वाले इस ऑफर में ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। देखें डीटेल्स।

CARS

Credit: News 24 Graphic

आज (27 अगस्त) से देशभर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। भारत में त्योहारों के इस मौसम का इंतजार हर किसी को रहता है, खासकर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को। गणेश चतुर्थी से लेकर दिवाली तक चलने वाले इस लंबे सीजन में गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि कंपनियां इस मौके पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट पेश करती हैं। इस बार भी कई बड़ी कंपनियों ने कस्टमर्स के लिए जबरदस्त ऑफर्स निकाले हैं। आइए जानते हैं कहां मिल रहा क्या ऑफर…

विज्ञापन

MG Motors पर ऑफर

ब्रिटिश ऑटो कंपनी MG Motors ने इस सीजन में अपने कई मॉडलों पर खास छूट का ऐलान किया है। जैसे,

विज्ञापन
  • कॉमेट EV पर 56,000 रुपए तक की छूट, शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)।
  • ZS EV और एस्टर पर 1.10 लाख रुपए तक का ऑफर।
  • हेक्टर पर 1.15 लाख रुपए तक का कैश बोनस।
  • ग्लोस्टर, जो कंपनी की सबसे लग्जरी SUV है, उस पर 6 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Honda Cars का ग्रेट होंडा फेस्ट

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अगस्त 2025 में अपना द ग्रेट होंडा फेस्ट लॉन्च किया है। जैसें, 

  • होंडा सिटी के सभी मॉडल्स पर 1,07,300 रुपए तक की बचत।
  • City e:HEV हाइब्रिड वर्ज़न पर 96,000 रुपए तक का फायदा।
  • Honda एलिवेट पर 1.22 लाख रुपए तक का ऑफर मिल रहा है, जिसमें ZX मॉडल पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
  • अमेज पर ग्राहकों को 77,200 रुपए तक का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Skoda कार बदलने का शानदार मौका, 6 शहरों में कंपनी लगाएगी एक्सचेंज कार्निवल

विज्ञापन

Maruti Suzuki के ऑफर्स

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी इस सीजन में कई शानदार ऑफर्स दिए हैं। जैसे, 

  • जिम्नी (अल्फा वैरिएंट) पर 1 लाख रुपए तक की बचत।
  • स्विफ्ट AMT पर 1.1 लाख रुपए तक का फायदा।
  • वैगन R LXi पर 1.15 लाख रुपए तक की छूट का ऑफर
  • इनविक्टो MPV पर 1.25 लाख रुपए तक की बचत का मौका।
  • ग्रैंड विटारा SUV पर 2 लाख रुपए तक का ऑफर।

Hyundai Cars की आकर्षक छूट

हुंडई ने भी फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को खुश करने के लिए बड़ा डिस्काउंट प्लान तैयार किया है। CarDekho.com के मुताबिक…

विज्ञापन
  • ग्रैंड i10 निओस और हुंडई एक्सेंट पर 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपए की अतिरिक्त छूट।
  • हुंडई क्रेटा, अल्काजार, टक्सन और वरना पर भी खास ऑफर्स।
  • हुंडई आयोनिक 2024 मॉडल पर 4 लाख रुपए तक का सीधा कैश डिस्काउंट।

डिस्क्लेमर: कार कंपनियों के डिस्काउंट अलग-अलग शहरों और डीलर्स के हिसाब से बदल सकते हैं। हो सकता है कि आपके इलाके में यह ऑफर्स ज्यादा या कम हों। इसलिए किसी भी गाड़ी को खरीदने से पहले नजदीकी डीलरशिप से सही जानकारी लेना सबसे बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ