Facelift Kia Seltos: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Kia ने वर्ष 2019 में अपनी पहली कार Seltos के साथ भारत में कदम रखा था। बहुत जल्द यह कार अपने फीचर्स और ग्राहकों से मिले रेस्पोंस के चलते देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। आज भी यह कार लोगों की पसंद बनी हुई है। अब कंपनी अपनी इस कार का नया Facelift Kia Seltos वर्जन लॉन्च करेगी। नए मॉडल को दक्षिण कोरिया के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले सप्ताह यह कार अमरीका में डेब्यू करेगी। हालांकि मार्केट में किया ने कई दूसरे मॉडल्स Sportage, Sorento और Telluride उतारे हुए हैं, फिर भी Seltos ने अपना फैन बेस बना लिया है। कंपनी उम्मीद कर रही है कि अब अपडेटेड सेल्टोस की शुरूआत के साथ ही इस कार की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ेगी।
यह भी पढ़ेंः सड़क पर गर्दा उड़ाने आ रही है नई MG compact EV, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, कीमत भी बजट में
नई Kia Seltos में मिलेंगे ये फीचर्स
सोशल मीडिया पर आई फोटोज के अनुसार नई कार में एक बड़े ग्रिल के साथ एक नया लुक मिलता है जो पहले से ज्यादा अट्रेक्टिव और खूबसूरत दिखता है। हेडलाइट्स को भी रिडिजाईन किया गया है, इसके साथ ही फ्रंट के पूरे लुक को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट बम्पर को भी नया रूप दिया गया है। कार के बैक में लाइट्स को पहले से सुंदर डिजाईन दिया गया है जो एक फैली हुई लाइट स्ट्रिप द्वारा आपस में जुड़ी हुई हैं।
यदि कार का इंटीरियर देखें तो नई Kia Seltos में अपडेटेड 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और नया 10.25 इंच ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। अंदर केबिन में ज्यादा चेंज नहीं करते हुए उसी में कुछ कॉस्मेटिक चेंजेज किए गए हैं, जैसे एयर वेंट्स पर रिवर्क किया गया है।
यह भी पढ़ेंः Hyundai की ये 3 कारें माइलेज देने में सबका बाप! एक की कीमत 6 लाख से भी कम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरीका में लॉन्च की जा रही किआ सेल्टोस में 2.0 लीटर कैपेसिटी वाला 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 147 hp की पावर और 180 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकात है। यदि भारत की बात करें तो यहां पर सेल्टोस वर्तमान में 1.4 लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन्स में मिल रही है। माना जा रहा है कि नए फेसलिफ्ट वर्जन में भी इंजन में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines