Hyundai Best-Selling Car 2022: इस साल के अक्टूबर में चले दिवाली फेस्टिव सीजन में कार की बंपर बिक्री हुई है जिसमें पहले स्थान पर मारुति सुजुकी ने ली। वहीं, दुसरे स्थान पर हुडाईं कंपनी ने कब्जा किया है। हुंडई कंपनी की तीन टॉप कार किफायती दाम में बेहतरीन माइलेज के साथ आती है।

विज्ञापन

आज हम आपको इन्हीं तीन कारों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनमें से एक की कीमत सिर्फ 5.43 लाख रुपये है और 28 किलो मीटर तक का माइलेज देती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
  1. Hyundai Creta

हुडाईं कंपनी की कार हुंडई क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी भी है। अक्टूबर 2022 में इसकी 11,880 यूनिट्स बेची गई हैं। इस कार का मुकाबला Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, और Maruti Grand Vitara से है। अगर इसका कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

विज्ञापन
  1. Hyundai Venue

हुंडई क्रेटा के बाद हुंडई वेन्यू कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है।  हुंडई वेन्यू का मुकाबला टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और किआ सोनट के साथ रहता है। वेन्यू में चुनने के लिए दो पेट्रोल इंजन के साथ एक डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। इसकी कीमत 7 से 12 लाख तक है।

विज्ञापन
  1. Hyundai Grand i10

इस साल के दिवाली फेस्टिव सीजन में बिकने वाली सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुंडई कार ग्रैंड i10 है, जिसकी कीमत की शुरुआत 5.43 लाख रुपए है और इसके एक्स-शोरूम की कीमत 8.45 लाख है । इसमें सीएनजी किट का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसके साथ कार का माइलेज 28KM तक पहुंच जाता है। हुंडई कार ग्रैंड i10 का मुकाबला टाटा टियागो और मारुति स्विफ्ट के साथ रहता है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ