EV Scooters under 60000: बाजार में सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटरों की हाई डिमांड है। इस सेगमेंट में लॉ स्पीड 250 W बैटरी वाले स्कूटर आते हैं, जिन्हें चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसें की जरूरत नहीं पड़ती और बिना हेलमेट इसे ड्राइव करने पर पुलिस वाले चालान भी नहीं काट सकते। घर के आसपास रोजमर्रा का काम करने जैसे सामान लेने जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना आदि के लिए ये बेस्ट हैं। इसी सेगमेंट का एक स्कूटर है Evolet Pony. ये स्कूटर 55,799 रुपये में मिलता है और ये एक बार फुल चार्ज होने पर 90 किलोमीटर तक चलता है।
Pony Key
Highlights
Riding Range
90 km
Top Speed
25 kmph
Kerb Weight
76 kg
Battery Charging Time (0-100%)
3-4 hrs
Rated Power
250 W
Seat Height
800 mm
एक बार फुल चार्ज होने पर 90 Km तक चलता है
Evolet Pony इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 W की बैटरी क्षमता है और इसकी सीट की ऊंचाई 800 mm है, जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं। इसमें मोबाइल चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा। Pony में 48 V/24Ah का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये एक बार फुल चार्ज होने पर 90 Km तक चलता है। इस न्यू जनरेशन स्कूटर की टॉप स्पीड 25 Kmph की है।
फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन
Pony लाइट वेट स्कूटर है, इसका कुल वजन 76 kg है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। यह स्कूटर फुल चार्ज होने में चार घंटे का समय लेता हैं, इसमें फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें रेड कलर ऑप्शन आता है।
Pony की खास बातें
किफायती कीमत, ये सस्ता स्कूटर मिडिल क्लास के लिए बेस्ट है।
कम वजन, इसे चलाना आसान है।
हाई ड्राइविंग रेंज, जिससे लंबी दूरी का सफर तय कर सकते हैं।