---विज्ञापन---

EV Yatra App को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी लॉन्च, ई-वाहन मालिकों के लिए ऐसे होगा लाभकारी!

EV Yatra App: ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से विस्तार हो रहा है। देश कई राज्यों में ई-वाहनों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही ई-बैटरी चार्जिंग पॉनिंट्स भी शुरू किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधाओं का आसान करने के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया जा रहा है। […]

EV Yatra App: ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से विस्तार हो रहा है। देश कई राज्यों में ई-वाहनों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही ई-बैटरी चार्जिंग पॉनिंट्स भी शुरू किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधाओं का आसान करने के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया जा रहा है।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 14 दिसंबर, बुधवार को एक ईवी यात्रा ऐप (EV Yatra App Launch in India) को लॉन्च करने वाली हैं। ईवी यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन के साथ राष्ट्रपति मुर्मू पोर्टल को भी लॉन्च करेंगी। इन दोनों प्लेटफॉर्म से इलेक्ट्रिक वाहन चला रहे चालकों को फायदे होगा। आइए जानते हैं कि ईवी यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन और पोर्टल (EV Yatra Portal) से आपको कैसे लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए Mahindra Pininfarina Eysing PF40: दिखने में साइकिल जैसी, वजन कुल 65 किलो, इस EV बाइक के दीवाने हुए लोग

किस काम आएगा ईवी यात्रा ऐप और पोर्टल?

ईवी यात्रा पोर्टल और इसका मोबाइल एप्लिकेशन आपको इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। एक बायन में जानकारी दी गई कि इन दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग पॉनिंट्स के बारे में पता चल सकेगा। इसके जरिए आप नियर बाय ईवी चार्जर का पता लगा सकेंगे।

---विज्ञापन---

पुरस्कार से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू  

बिजली मंत्रालय (Ministry of Power) के मुताबिक 14 दिसंबर, 2022 को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (National Energy Conservation Day) के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्मेषण पुरस्कार और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू सम्मानित करेंगी।

और पढ़िएMahindra Scorpio-N: नई महिंद्रा को NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार, रेटिंग पर यह बोले आनंद महिंद्रा 

---विज्ञापन---

BEE ने EV Yatra App किया तैयार

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पब्लिक इनफोर्मेशन ऐप को तैयार किया है। ईवी यात्रा ऐप के जरिए नजदीकी सार्वजनिक चार्जर (Nearest Public Charger) की जानकारी हो सकेगी। साथ ही कंपनी ने ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग केंद्रीय और राज्य स्तरीय पहल से जुड़ी जानकारी का प्रसार करने हेतु एक वेबसाइट तैयार की है। इन दोनों प्लेटफॉर्म में लोगों के लिए क्या-क्या खास सुविधाएं हो सकती हैं, इसका पता लॉन्च के बाद जानकारी साझा करने पर ही चलेगा।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2022 11:26 AM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola