EV Car Discounts Offers in India: क्या आप जानते हैं इन दिनों भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मनुफक्चरर्स में से एक टाटा मोटर्स देश में अपनी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट ऑफर 2023 में लॉन्च हुई गाड़ियों पर उपलब्ध है। हालांकि, Nexon EV और Tiago EV के कुछ नए 2024 मॉडल पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। टाटा नए लॉन्च किए गए टाटा पंच ईवी के अलावा, अपने सभी ईवी मॉडलों पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है।
Tata Tiago EV
लिस्ट की पहली कार की बात करें तो इसमें टाटा टियागो ईवी शामिल है जिस पर कंपनी 65,000 रुपये तक की छूट दे रही है। टियागो ईवी की 2023 वाली यूनिट्स पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। वहीं नए 2024 मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Maruti Vs Renault: बड़े परिवार के लिए कौन-सी MPV है पैसा वसूल?
Tata Tigor EV
Tata Tigor EV के 2023 मॉडल्स के सभी वेरिएंट पर कुल 1.05 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 75,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। खास बात यह है कि इस कार में हमें 315 km की ड्राइविंग रेंज मिलने वाली है।
Tata Nexon EV
लिस्ट में Tata Nexon EV भी शामिल है इस गाड़ी पर कंपनी 50,000 रुपये की छूट दे रही है। यह डिस्काउंट नेक्सॉन ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर मिल रहा है, हालांकि, ये ऑफर केवल 2023 वाले मॉडल्स पर ही मिल रहा है। वहीं नई नेक्सॉन ईवी का 2024 मॉडल 20,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, फेसलिफ्टेड मॉडल पर कोई कैश डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Maruti और Hyundai की गाड़ियों पर मिल रहा 67 हजार रुपये तक Discount, फटाफट देखें ऑफर
Pre-Facelift मॉडल पर भी डिस्काउंट
लिस्ट Tata Nexon EV के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। नेक्सॉन ईवी प्राइम पर 2.30 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। दूसरी ओर, नेक्सॉन ईवी मैक्स पर 2.65 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines