---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

महज 47 हजार रुपये में मिल रही यह इलेक्ट्रिक बाइक, 60 km की है रेंज

Detel EV Easy Plus: इलेक्ट्रिक बाइक टू व्हीलर मार्केट का नया ट्रेंड है। इसी सेगमेंट में एक सस्ती और हाई ड्राइविंग रेंज ईवी है Detel की Easy Plus.यह ई बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 km तक चलती है। यह आरामदायक सिंगल सीट के साथ ऑफर की जा रही है। टॉप स्पीड […]

---विज्ञापन---

Detel EV Easy Plus: इलेक्ट्रिक बाइक टू व्हीलर मार्केट का नया ट्रेंड है। इसी सेगमेंट में एक सस्ती और हाई ड्राइविंग रेंज ईवी है Detel की Easy Plus.यह ई बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 km तक चलती है। यह आरामदायक सिंगल सीट के साथ ऑफर की जा रही है।

टॉप स्पीड 25 kmph

Detel EV Easy Plus शुरुआती कीमत 46,999 हजार रुपये में ऑफर की जा रही है। यह ई बाइक फिलहाल केवल एक वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन में मिलती है। सड़क पर इसकी टॉप स्पीड 25 kmph की है। यह हाई परफॉमेंस ई बाइक है। यह शॉर्प लाइट के साथ आती है।

---विज्ञापन---
Detel EV Easy Plus

Detel EV Easy Plus

सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक

इस ई बाइक की बैटरी पर दो साल तक या 40,000 Km तक की वारंटी मिलती है। Detel EV Easy Plus में 250 वॉट की मोटर मिलती है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस स्टाइलिश ई बाइक में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। ड्रम ब्रेक डिस्क ब्रेक से सस्ती होती हैं।

नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा

Detel EV Easy Plus को 1999 रुपये के टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को 5000 रुपये डाउन पेमेंट देकर अपने घर ले जा सकते हैं। बस इस लोन स्कीम के लिए आपको 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ कुल तीन साल के लिए 1,453 रुपये प्रतिमाह देना होना। डाउन पेमेंट के हिसाब से प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

---विज्ञापन---
Detel EV Easy Plus

Detel EV Easy Plus

16-इंच के बड़े टायर

इस ई बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में ट्विन शॉक्स सस्पेंशन दिए गए हैं। इन सस्पेंशन से खराब रास्तों में राइडर को झटके नहीं लगते हैं। Detel Easy Plus में  16-इंच के बड़े टायर दिए गए हैं, जो इसके लुक को एन्हांस करते हैं।

डिजिटल ट्रिपमीटर और धाकड़ कलर ऑप्शन

यह धांसू ई बाइक बाजार में Gemopai Miso को टक्कर देती है। इस धाकड़ ई बाइक में स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर और धाकड़ कलर ऑप्शन मिलते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 06, 2023 06:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola