65000 में मिल रहा 70 की रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
EeVe Ahava ईवी स्कूटर में फिलहाल एक ही वेरिएंट आता है। यह जबरदस्त स्कूटर 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
Edited By Amit Kasana

EeVe Ahava
Edited By Amit Kasana

EeVe Ahava
EeVe Ahava: बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर का काफी क्रेज है। इसी सेगमेंट में एक शानदार स्कूटर है EeVe Ahava. यह स्कूटर 62499 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 70 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जिसे बेहद स्टाइिलश फ्रेम में डिजाइन किया गया है।
इस पावरफुल स्कूटर में 250 पावर की मोटर मिलती है, जो चलते हुए टू व्हीलर को हाई पावर देती है। EeVe Ahava ईवी स्कूटर में फिलहाल एक ही वेरिएंट आता है। यह जबरदस्त स्कूटर 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर में अलॉय व्हील दिए गए हैं। यह हाई एंड स्कूटर है, जिसमें हैवी लोड सस्पेंशन मिलते हैं।

EeVe Ahava
EeVe Ahava में अट्रैक्टिव दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें डुअल टोन कलर स्ट्रीप मिलती है। इस जानदार स्कूटर में 25 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है, जो इसे न्यू जेनरेशन स्कूटर बनाती है। स्कूटर के फ्रंट को फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में बीच में लाइट दी गई हैं।
EeVe Ahava में 1.62 kw की बैटरी दी गई है। स्कूटर में BLDC मोटर है, जो लॉन्ग रूट पर जल्दी से गर्म नहीं होती। यह हाई परफॉमेंस देती है। स्कूटर का कुल वजन 94 kg का है। इसमें फैंसी और सुरक्षित हैंडलबार दिया गया है, जिससे लंबे सफर में स्कूटर चलाने पर थकान नहीं होती। इसमें साइड स्टैंड, बड़े और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।
बाजार में AMO Electric Jaunty इसके बजट सेगमेंट का स्कूटर है। यह शुरुआती कीमत 59966 हजार रुपये में आता है। स्कूटर में 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन आते हैं। यह छह घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर में 25 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटल सिंगल चार्ज पर 90 km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 249 पावर की मोटर मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: