सावधान, Sunroof ले सकता है जान! बच्चों के साथ ना करें इस्तेमाल

Sunroof: अक्सर देखने में आता है कि जो लोग सनरूफ वाली कार में अपने बच्चों के साथ ट्रेवल करते हैं, उनके बच्चे सनरूफ से बाहर निकलकर मौसम का मज़ा लेने की कोशिश करते हैं जोकि सच में खतरनाक है। सनरूफ का सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है? आइये जाते हैं…

Image (1)
विज्ञापन

Sunroof: आजकल कारों में सनरूफ का इस्तेमाल खूब देखने को मिल रहा है और ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय फीचर भी बन गया है। कुछ साल पहले तक यही फीचर महंगी कारों में देखने को मिलता था। लेकिन अब यही फीचर एंट्री लेवल कारों में भी आने लगा है। लेकिन भारत जैसे देश में सनरूफ का सही इस्तेमाल होता ही नहीं है। भारत में सनरूफ का मतलब.. सिर बाहर निकालकर स्टाइल मारना… लेकिन सही मायनों में यह बेहद खतरनाक है। अक्सर देखने में आता है कि जो लोग सनरूफ वाली कार में अपने बच्चों के साथ ट्रेवल करते हैं, उनके बच्चे सनरूफ से बाहर निकलकर मौसम का मज़ा लेने की कोशिश करते हैं जोकि सच में खतरनाक है। ओवरहेड तार, पेड़ की टहनी या किसी वाहन से टक्कर का खतरा रहता है। सनरूफ का सही इस्तेमाल कहां करें और बच्चों के साथ तो बिलकुल ना करें … इसी रिपोर्ट में हम यही जानकारी दे रहे हैं।

पंतगबाजों से दूरी रखें

15 अगस्त के दिन और उससे पहले ही देश में पतंगबाजी शुरू हो जाती है। हर साल देखने में आता है कि मांजे के कारण कई बड़े हादसे हुए हैं। मांजे के कारण काफी लोगों की गर्दन तक कट चुकी है। ऐसे दिनों में बच्चों में सनरूफ का इस्तेमाल करने से रोकें। वरना बड़ा हादसा हो सकता है।

Advertisment

ऐसे भी लग सकती है चोटें

अक्सर देखने में आता है कि बच्चे सनरूफ से बाहर निकल कर मौसम का मजा ले रहे हैं, और एकदम से ब्रेक लगते ही बच्चे आगे की तरफ य तो झटके से झुक जाते हैं या फिर बाहर गिर जाते हैं, ऐसे हालात में  बहुत ज्यादा चोटें लगने का खतरा बना रहता है। सनरूफ खोलकर उसके बाहर गर्दन निकाल कर खड़े होना बेहद खतराक होता है। ध्यान रहे इस तरह से सनरूफ के इस्तेमाल पर आपका मोटा चालान कट सकता है।

सनरूफ के नुकसान

  • सनरूफ से आती धूप से शरीर पर सनबर्न या UV एक्सपोजर हो सकता है।
  • कार का एसी सिस्टम ज़्यादा लोड में काम करता है, जिससे माइलेज कम होने लगती है।
  • बारिश या कार वॉश के दौरान अगर सनरूफ ठीक से बंद नहीं हुआ हो, तो लीकेज की समस्या हो सकती है।

सनरूफ का सही इस्तेमाल

सनरूफ का इस्तेमाल ग्रीन इलाकों में करें, ऐसी जगहों में करें जहां धूल-मिट्टी ना हो। खिली-खिली धूप हो। सनरूफ का इस्तेमाल करते समय शरीर का कोई भी अंग बाहर ना निकालें, यह खतरनाक साबित हो सकता है। यह ज़िंदगी के लिए खतरा बन सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ