Do Not Make Gear Lever Arm Rest: भारत में ऑटोमैटिक कारों की डिमांड तेज होने लगी है, खास तौर पर सिटी ड्राइव के लिए ये कारें काफी फायदेमंद साबित होती हैं। लेकिन आज भी भारत में मैन्युअल गियरबॉक्स (manual transmission) वाली कारों की बिक्री सबसे ज्यादा ही होती है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग मैन्युअल कार को चलाना खूब पसंद करते हैं, क्योंकि मनचाही पावर और टॉर्क आपको आसानी से मिल जाता है। लेकिन यह भी खूब देखने को मिलता है कि लोग गियर बदलते समय कई बड़ी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह गियरबॉक्स से गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं होगा और गियरबॉक्स भी सही रहेगा।
आर्म रेस्ट न बनायें गियर लीवर को
कार चलाते समय आपके दोनों हाथ स्टीयरिंग व्हील पर ही होना चाहिए। जब गियर बदलना हो तभी आपको हाथ का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग अपना एक हाथ स्टीयरिंग व्हील पर और दूसरा हाथ गियर लीवर पर रखते हैं। अब ऐसा करने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है। इसलिए आपके दोनों हाथ स्टीयरिंग व्हील पर ही होने चाहिए और गियर लीवर को आर्म रेस्ट बनाने से बचें।
रेड लाइट पर गियर में न हो कार
काफी लोग ऐसे भी हैं जो रेड लाइट पर गाड़ी को न्यूट्रल में नहीं करते और गाड़ी गियर में ही रहती है। ऐसा करने काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गाड़ी के गियर में होने से क्लच को दबाये रखना पड़ता है। इसलिए रेड लाइट हो इंजन बंद कर देना चाहिए।
सही स्पीड, सही गियर
गाड़ी चलाना आसान है लेकिन जब बात रूल्स को फॉलो करने की बात आती है तब कोई ध्यान नहीं देता। मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते समय लोग स्पीड पर ध्यान ही नहीं देते और गलत स्पीड में गियर शिफ्ट करते हैं। हाल ये होता है कि लोग 3rd या 4th गियर में 70-80 या इससे भी ऊपर की स्पीड में ड्राइव करते हैं जो कि एक दम गलत है। एक्सपर्ट मानते हैं कि जो ऐसा करते हैं उनकी कार के इंजन और गियरबॉक्स पर दबाव पड़ता है। साथ ही फ्यूल की खपत बढ़ने लगती है। इसलिए स्पीड गियर के हिसाब से ही होनी चाहिए।
क्लच पैडल पर हमेशा न रखें पैर
ये खूब देखने को मिलता है कि लोग क्लच पर पैर रखकर, या फिर हाफ क्लच पर पैर रखकर गाड़ी चलाते हैं। ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ती है साथ ही ट्रांसमिशन एनर्जी को नुकसान होने की संभावना भी बनी रहती है। इसलिए क्लच का इस्तेमाल गियर बदलने और गाड़ी को धीमा करने के लिए ही करें। इस बात पर ध्यान दें कि झटके से ये सब कम न करें।
चढ़ाई पर क्लच पैडल न दबाएं
यह भी देखने में आता है कि चढ़ाई पर लोग क्लच दबाए रखते हैं, ऐसा करने से कार बिना गियर में हो जाती है। अगर आप ऐसे में क्लच दबाए रखते हैं, तो ढलान आने पर कार पीछे की तरफ जाने लगती है। इसलिए कार को चढ़ाते वक्त गियर में ही रखें और क्लच का इस्तेमाल सिर्फ गियर बदलते समय ही करें।
अगर आप मैन्युअल कार चलाते समय इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी कार और गियर बॉक्स लम्बे समय तक सही अच्छे से काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: स्कूटर की Paid सर्विस खत्म होने पर ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं भारी! पैसे के साथ समय की होगी बर्बादी
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
10 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
11 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines