CNG कार चलाते समय भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, वरना हो सकता है जानलेवा

CNG Car Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी CNG कार भी आगामी मौसम में बिना किसी परेशानी के आपका साथ निभाये तो यहां हम आपको कुछ एक्सपर्ट टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद अबित हो सकते है।

CNG
विज्ञापन

CNG Car Tips: धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है और गर्मी की शुरुआत हो रही है। गर्मी के मौसम में खुद के साथ अपने वाहन की देखभाल भी बेहद जरूरी है। खासकर जो लोग CNG कार इस्तेमाल करते हैं उनके तो ज्यादा केयर की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं CNG कार चलाते समय अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी CNG कार भी आगामी मौसम में बिना किसी परेशानी के आपका साथ निभाये तो यहां हम आपको कुछ एक्सपर्ट टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद अबित हो सकते है।

Advertisment

चाइनीज और सस्ती CNG किट से दूरी

वैसे तो फैक्ट्री फिटेड CNG कार ही खरीदनी चाहिए। लेकिन अगर ऐसा संभव नही है तो आप अपनी पेट्रोल कार में सिर्फ ओरिजिनल CNG किट का ही इस्तेमाल करें। गलती से भी लोकल और चाइनीज CNG किट लगवाने से बचें। Authorized जगह से ओरिजिनल किट ही इंस्टाल करवाएं। सस्ती CNG जानलेवा सबित हो सकती है क्योंकि सस्ती या नकली CNG किट सेफ्टी के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं होती।

CNG कार में Smoking कभी ना करें

लोग अपनी कार में खूब स्मोकिंग करते हैं जो बिलकुल भी सही नहीं है। वहीं CNG कार में तो स्मोकिंग करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। अगर कार में जरा सी लीकेज हुई कार में आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा। वैसे भी हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।

विज्ञापन

CNG भरवाते समय इंजन हमेशा बंद करें

गाड़ी में CNG भरवाने समय इंजन को हमेशा बंद रखें और गाड़ी से बाहर निकल जायें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो CNG ठीक से नहीं भर पाएगी। कई मामलों में देखने को आता है कि CNG भरते समय कार में आगा लग जाती है और कार में बैठे लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए CNG भरवाते समय गाड़ी से थोड़ी दूरी बना कर रखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ