Audi Cars in India: इंडियन मार्केट में एसयूवी कारों की डिमांड बढ़ी है यह बात तो सब जानते हैं। लेकिन कार मार्केट में लोग लग्जरी कार ऑडी को काफी पसंद कर रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2022 के मुकाबले 2023 की तिमाही में ऑडी कार की सेल में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है।
एसयूवी सेगमेंट का पोर्टफोलिया सबसे मजबूत
जानकारी के मुताबिक साल 2022 में जनवरी से मार्च के बीच कंपनी ने कुल 862 यूनिट्स बेची थीं। वहीं, साल 2023 में जनवरी से मार्च के बीच कंपनी ने कुल 1950 यूनिट्स बेची हैं। ऑडी इंडिया के मुताबिक ऑडी के लाइनअप में 16 मॉडल्स हैं और सबसे मजबूत एसयूवी सेगमेंट का पोर्टफोलिया सबसे ज्यादा मजबूत है।
audi cars
एसयूवी की सेल 60 फीसदी
कंपनी के मुताबिक केवल एसयूवी की सेल ही उनकी कुल सेल का 60 फीसदी है। Audi Q3 और Audi Q3 sportback की देश में सबसे ज्यादा मांग है। कंपनी के देश के प्रमुख शहरों में 25 आउटलेट्स हैं। कंपनी फिलहाल इंडिया में A4, A6, A8 L, Q3, Q3 Sportback, Q5, Q7, Q8, S5 Sportback, RS5 Sportback, RS Q8, e-tron 50, e-tron 55, e-tron Sportback 55, e-tron GT और RS e-tron GT कारों को ऑफर करती है।
audi cars
10.1 इंच की MMI नेविगेशन प्लस के साथ टचस्क्रीन
Audi Q3 sportback में पार्किंग के लिए रिवर्स कैमरा, पावर हीटेड-पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल एक्सटीरियर मिरर, ऑटो डिमिंग मिरर जैसे फीचर्स हैं। इसमें 5 स्पोक अलॉय व्हील, पैनोरमिक ग्लास सनरुफ, LED हैडलैंप दिए गए हैं। कार में 10.1 इंच की MMI नेविगेशन प्लस के साथ टचस्क्रीन, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, 10 स्पीकर के साथ छह चैनल का एम्प्लीफायर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इस लग्जरी कार की कीमत 51.43 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
7 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
13 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines