Hero HF Deluxe: भारत में एंट्री लेवल बाइक्स की बिक्री हर महीने खूब होती है। इस समय बाजर में ऑप्शन खूब हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे ग्राहकों को एंट्री लेवल बाइक में भी कुछ नया चाहिए। एक जैसा डिजाइन और इंजन परफॉरमेंस अब बोर करने लगी है। ऐसा ही कुछ ख़ास पिछले काफी समय से Hero HF Deluxe का हो रहा है। इस बाइक की बिक्री लगातार गिर रही है। पिछले महीने (जनवरी 2025) में HF Deluxe की बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऐसा लग रहा है जैसे ग्राहकों ने इस बाइक से दूरी बनाना शुरू कर दिया है।
Hero HF Deluxe की बिक्री औंधे मुंह गिरी
Hero HF Deluxe की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो Hero HF Deluxe की पिछले महीने (जनवरी) 62,223 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल जनवरी में कंपनी ने इस बाइक की 78,767 यूनिट्स की बिक्री की थी इए में इस बार इस बाइक की YoY ग्रोथ में 21% की गिरावट देखने को मिली वहीं कंपनी ने 16,544 यूनिट्स कम बेची हैं इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 59,998 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Honda Activa को खतरा! 45% की ग्रोथ के साथ TVS के इस स्कूटर ने दी कांटे की टक्कर
भरोसेमंद इंजन का साथ
HF Deluxe में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला 97.2cc का इंजन दिया है। यह इंजन 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। छोटा इंजन होने के कारण इंजन गर्म हो जाता है। है। इस बाइक में मेटल ग्रैब रेल, ब्लैक थीम पर बेस्ड एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में 9.1 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
Honda Shine 100 को मिलेगी कांटे की टक्कर
Hero HF Deluxe का सीधा मुकाबला Honda Shine 100 से माना जा रहा है। इस बाइक में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 7.28 bhpकी पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इंजन स्मूथ है और अच्छी माइलेज ऑफर करता है। इस बाइक की परफॉरमेंस काफी बेहतर है और इसका डिजाइन में भी नयापन है। Hero HF Deluxe की तुलना में यह एक बढ़िया बाइक है। Shine 100 की कीमत 65 हजार रुपये से शुरू होती है।
उम्मीद जताई जा रही है कि Hero HF Deluxe का नया मॉडल बाजार में आ सकता है। इतना ही नहीं बाइक को फ्लेक्स फ्यूल के साथभी लाने की तैयारी चल रही है। लेकिन कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा ? इस बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं है। इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में भी इस बाइक से पर्दा उठा था।
यह भी पढ़ें: एक महीने में 2.59 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी Hero की ये बाइक, होंडा शाइन से है मुकाबला
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
7 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
13 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines