CNG Cars: Grand i10 की कीमत ही ज्यादा नहीं इसमें Wagon R के मुकाबले यह 4 चीजें भी मिलती हैं Extra

CNG Cars details in hindi: वैगनआर की लंबाई 3655 mm की है। जबकि हुंडई अपनी एंट्री लेवल सीएनजी कार में 3815 mm की लंबाई ऑफर करता है।

CNG Cars Maruti Wagon R Hyundai Grand i10 Nios cars under 8 lakhs maruti cars Hyundai cars

CNG Cars details in hindi: एंटी लेवल CNG Cars की मार्केट में हाई डिमांड है। बाजार में 8 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में दो सीएनजी कारों Maruti Wagon R VXI और Hyundai Grand i10 Nios का ऑप्शन अवेलेबल है। Grand i10 की कीमत 7.68 लाख Wagon R की 6.90 लाख (दोनों एक्स शोरूम) के मुकाबले ज्यादा है। लेकिन मारुति के मुकाबले हुंडई अपनी कार में कई चीजें एक्स्ट्रा देती है। आइए आपको इस आर्टिकल में दोनों गाड़ियों के शानदार फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Wagon R VXI

विज्ञापन

इंजन पावर

Maruti Wagon R में 998 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। जबकि Hyundai अपनी कार में 1197 cc का धाकड़ इंजन देता है। यह पावरट्रेन इन कारों को हाई स्पीड कार बनाता है। दोनों पांच सीटर कारें हैं और इनमें फ्रंट ड्राइवर केबिन और रियर दोनों जगह सेफ्टी के लिए एयरबैग दिए गए हैं। दोनों गाड़ियों का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm का है। यह खराब रास्तों पर स्मूथ ड्राइव राइड देती हैं।

Wagon R की माइलेज 34.05 km/kg 

मारुति सुजुकी का दावा है कि सड़क पर उसकी कार लगभग 34.05 km/kg तक की माइलेज देती है। कार में तीन सिलेंडर इंजन मिलता है, जो इसे हाई परफॉमेंस कार बनाता है। वहीं, Hyundai Grand i10 Nios में मैक्सिमम 27.0 km/kg तक की माइलेज मिलती है। यह कार छह कलर में आती है। वैगनआर का व्हीलबेस 2435 mm का है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai Grand i10 Nios 

हाई पावर कार

Wagon R में सड़क पर 56 bhp की पावर पर 5300 rpm जनरेट होती है। वहीं, इसमें 82.1 Nm पीक टॉर्क पर 3400 rpm मिलता है। हुंडई की कार में 68 bhp की पावर पर 6000 rpm मिलता है और इसमें 95 Nm के टॉर्क पर 4000 rpm पावर मिलती है। वैगनआर में 300 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जबकि हुंडई अपनी कार में 260 लीटर का बूट स्पेस दे रही है।

विज्ञापन

4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन 

वैगनआर की लंबाई 3655 mm की है। जबकि हुंडई अपनी एंट्री लेवल सीएनजी कार में 3815 mm की लंबाई ऑफर करता है। दोनों कारों में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इनमें फोर व्हील ड्राइवर का ऑप्शन दिया गया है। Maruti Wagon R की चौड़ाई 1620 mm और हाइट 1675 mm की मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ