Citroen eC3 Launch: Citroen India ने सोमवार को अपनी पहली EV हैचबैक कार Citroen eC3 लॉन्च कर दी है। यह इलेक्ट्रिक कार महज 6.8 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, Citroen eC3 एक बार में फुल चार्ज होने पर 320 KM तक चलती है।
मात्र 25 हजार रुपये देकर घर ले जाएं कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Citroen India ऑफिशियल वेबसाइट और आधिकारिक डीलरों पर Citroen eC3 की बुकिंग ले रही है। ग्राहक मात्र 25 हजार रुपये का देकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। बाकी की रकम लोन पर कम ब्याज दर देने की सुविधा है। अपने नजदीकी डीलर कर पता आप ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
और पढ़िए –Tvs और Bajaj की इन बाइकों में सीधी टक्कर, युवा हो रहे कंफ्यूज कौन सी लें
citroen ec3 launch
मिल रहे दो वेरिएंट
Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार में दो वेरिएंट Live और Feel मार्केट में उतारे गए हैं। कार 11.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) में मिल रही है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट Feel (Dual tone Vibe pack) 12.43 lakh रुपये में उपलब्ध है। कार दो कलर ऑप्शन Vibe pack और Dual tone Vibe pac में उपलब्ध है।
दमदार बैटरी पैक
Citroen eC3 में कंपनी ने 29.2 kWh क्षमता वाली दमदार बैटरी पैक दिया है। इसकी फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 56 बीएचपी की पावर जनरेट करती है। इसके अलावा बैटरी 143 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है।
कार में 3.3kW का ऑनबोर्ड एसी चार्जर है। इसमें डीसी फास्ट चार्जर का ऑप्शन भी है। फुल चार्ज होने में बैटरी 10.5 घंटे लेगी। वहीं, फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 80% बैटरी चार्ज हो सकती है।
यह भी जानें
- कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी
- 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- हाइड एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- कनेक्टेड कार टेक
- डुअल फ्रंट एयरबैग्स
- ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स हैं।
- मैनुअल एसी
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- कीलेस एंट्री
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 hr agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
20 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines