Navratri Offer: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने को है और ऐसे में कार निर्माता कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए ऑफर्स का सहारा ले रही हैं। इस बार सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऐसी गाड़ियों पर देखने को मिलने वाला है जिनकी सेल सबसे खराब रही है। कई बार मॉडल अच्छा जरूर होता है लेकिन बिक्री कई बार बेहद खराब रहती है।
ऐसी ही एक SUV है, Citroen C5 Aircross… इसकी एक्स-शोरूम कीमत 36.91 लाख रुपये से शुरू होती है। फिलहाल इस गाड़ी पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसका फायदा आप उठा सकते हैं और इस नवरात्रि अपने गैराज की शोभा बना सकते हैं।
Citroen C5 Aircross: कीमत और ऑफर्स
सितम्बर महीने में Citroen C5 Aircross पर 5.25 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 36.91 लाख रुपये से इस गाड़ी की कीमत शुरू होती है। यह एक वाकई दमदार SUV है जो हर तरह के रास्तों पर जमकर चलती है। डाइमेंशन की बात लंबाई में 4300mm, चौड़ाई 1796 mm, ऊंचाई 1654 mm और व्हीलबेस 2671mm है। इस एसयूवी का Boot रेंज 444 से 511 लीटर तक जाता है, जो कि सीटिंग कॉन्फिगरेशन पर निर्भर करता है।
इंजन और परफॉरमेंस:
परफॉरमेंस के के लिए सिट्रोन सी3 एयरक्रॉस में लगा है 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जोकि 110PS की पावर और 190 Nm का टार्क देता है और यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह 18.5 किलोमीटर तक की माइलज ऑफर करती है।
सिट्रोन C5 एयरक्रॉस के फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स और जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कनेक्टेड फीचर्स के लिए माई सिट्रोन कनेक्ट सुइट दिया गया है।
Mahindra Bolero हुई एक लाख रुपये सस्ती
अगर आप इस महीने महिंद्रा बोलेरो खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी फायदा होने वाला है। इस महीने महिंद्रा बोलेरो के डीजल मैनुअल B6 (O) वेरिएंट पर आप पूरे 1.03 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं, इस ऑफर में 90,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 30000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
वहीं Bolero के दो और वेरिएंट्स पर भी फायदा मिल रहा है। Bolero के B6 वेरिएंट पर 29,777 रुपये के बेनिफिट्स दिए मिल रहे हैं जबकि B4 वेरिएंट पर 24,300 रुपये का मैक्सिमम डिस्काउंट ऑफर शामिल है। लेकिन ध्यान रहे यह ऑफ़र सिर्फ सितंबर 2024 तक ही लागू रहेगा।
इस फेस्टिव सीजन आप भी इस शानदार ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं और एक नई कार को अपने गैराज की शोभा बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: खराब रास्तों पर मक्खन की तरह दौड़ती हैं ये बाइक्स, कीमत 1.27 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines