Citroen C3 Aircross Booking Start: बाजार में कम कीमत वाली बिग साइज एसयूवी इन दिनों हाई डिमांड पर हैं। इसी को ध्यान में रखकर फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने अपनी नई धाकड़ कार Citroen C3 Aircross को लॉन्च किया है।

विज्ञापन

15 अक्टूबर से होगी डिलीवरी शुरू

सिट्रोएन की नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन सड़क पर 110 PS की पावर और 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी ने अपनी इस कार की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 15 अक्टूबर से इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

महज 25 हजार रुपये देकर करें बुकिंग

आप महज 25 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट या फिर नजदीक के डीलरशिप पर जाना होगा। Citroen C3 Aircross शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार का टॉप मॉडल 12.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। फिलहाल कार के तीन वेरिएंट You, Plus, और Max मिल रहे हैं।

विज्ञापन

18.5 kmpl की माइलेज

Citroen C3 Aircross में छह डुअल टोन और चार मोनोटोन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। यह SUV 5 और 7 दोनों सीट ऑप्शन में मिल रही है। कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm का मिलता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। दावा किया जा रहा है कि यह कार 18.5 kmpl की माइलेज देगी।

विज्ञापन

हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर

इस दमदार कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Citroen C3 Aircross में सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा गया है। कार के फ्रंट में डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर मिलता है।

विज्ञापन

मिलेगी 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

Citroen C3 Aircross में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) मिलता है। इसमें 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। कार में स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और मैनुअल एसी दिया गया है। कार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, MG Astor और Maruti Grand Vitara को टक्क्कर देगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ