---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

7 Seater Car की कीमत 9.99 लाख, 18 की माइलेज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Citroen C3 Aircross में 5 सीट ऑप्शन भी अवेलेबल है, इसमें अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 17 इंच के टायर साइज और ट्यूबलेटस टायर दिए गए हैं। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है।

---विज्ञापन---

Citroen 7 Seater car details in hindi: 7 सीटर कार बिग फैमिली के लिए बेस्ट होती हैं। कार निर्माता कंपनी Citroen बाजार में अपनी सस्ती एसयूवी कार ऑफर करता है। इस कार का नाम है Citroen C3 Aircross, इसमें 1199 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

---विज्ञापन---

कार में मिलती है 18.5 kmpl की माइलेज 

Citroen C3 Aircross का बेस मॉडल 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह कार सड़क पर 18.5 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। इसमें 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिससे इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस बढ़ता है।

 

---विज्ञापन---
Citroen C3 Aircross

Citroen C3 Aircross

कार में 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस

कार का टॉप मॉडल 17.89 लाख रुपये ऑन रोड में मिलता है। यह कार 10.2 इंच के टच स्क्रीन वायरलेस सिस्टम के साथ आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह एसयूवी कार 200 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, जिससे टूटी सड़क पर इसे चलाने में परेशानी नहीं होती।

तीन वेरिएंट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

---विज्ञापन---

Citroen C3 Aircross में तीन वेरिएंट You, Plus और Max आते हैं। इस कार में स्प्लिट हेडलैंप दिए गए हैं, जो इसे धांसू लुक्स देते हैं। कार के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है। कार में एलईडी डीआरएल और गोल शेप की फॉग लाइट दी गई है।

---विज्ञापन---

कार में 17 इंच के टायर साइज

कार में 17 इंच के टायर साइज और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। कार में अट्रैक्टिव डुअल कलर ऑप्शन मिलता है। यह कार ब्लैक-आउट बी-पिलर्स और एलईडी टेल लाइट के साथ आती है। इस एसयूवी कार में शार्क-फिन एंटीना और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह कार हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन पावर के साथ आती है।

ये भी पढ़ें: वीकेंड पर घूमने जाना हो या हो लॉन्ग ट्रिप, ये बिग साइज SUV कार हैं बेस्ट

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 13 कलर, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, 58 की माइलेज देता है Suzuki का ये स्कूटर

First published on: May 26, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola