Citroen Basalt comparision Hyundai Verna: कार मार्केट में 5 सीटर फैमिली गाड़ियां डिमांड में रहती हैं। इसी सेगमेंट में एक नई कार 2 अगस्त को लॉन्च होगी। बताया जा रहा है कि ये शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। इस कार में 16-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे, जो इसे दमदार लुक देंगे। इस न्यू जनरेशन कार में रेन-सेंसिंग वाइपर है, अनुमान है कि ये कार 20 kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेगी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं नई Citroen Basalt की।
Citroen Basalt में मिलेगा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन
ये हाई पावर कार होगी, जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार को फ्रंट से बेहद स्टाइलिश बनाया गया है। इसमें अट्रैक्टिव ग्रिल और एलईडी हेडलाइट दी गई हैं। इस बिग साइज कार में 109 Bhp की पावर और 205 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। इस स्मार्ट कार की लंबाई 4300 mm की है, जिससे ये लग्जरी लुक देती है। कार की चौड़ाई 1770 mm की है और हाइट 1660 mm की है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास बनता है।
Citroen Basalt में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Citroen Basalt कूपे कार होगी, जिसके रियर सीट पर अधिक लेग स्पेस और रूफ हाइट मिलेगी। ये कार 10.25 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी। इसमें ट्यूबलेस टायर, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और सीट बेल्ट रिमांडर का ऑप्शन दिया जा रहा है। Citroen की इस नई कार में पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन है। कार में डुअल कलर ऑप्शन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा।
Citroen Basalt में मिलेंगे ये फीचर्स
- कार के ORVMs की डिजाइनर शेप इसके साइड लुक्स को एन्हांस कर रही है।
- इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कीलेस एंट्री मिलेगी।
- इसमें वायरलेस चार्जर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है।
- इसमें बॉडी-कलर बंपर और बड़ी टेललाइट दी गई है।
- सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं।
- कार में पावर स्टेयरिंग और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है।
- कार में हिल होल्ड असिस्ट का ऑप्शन है, जो ढलान पर कार को कंट्रोल करता है।
- कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और रियर सीट पर एसी वेंट मिलेगा।
Citroen Basalt का इन गाड़ियों से होगा मुकाबला
Citroen Basalt का बाजार में Hyundai Verna, Maruti Brezza, Kia Sonet, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO से मुकाबला होगा। Hyundai Verna की बात करें तो इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है, इसमें 528 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। ये कार 20 kmpl की माइलेज देती है। कार की लंबाई 4535 mm की है, इसमें क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। ये कार शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।
|
Hyundai Verna
|
Car Specifications |
| Price |
Rs. 13.64 Lakh onwards
|
| Mileage |
18.6 to 20.6 kmpl
|
| Engine |
1482 cc & 1497 cc
|
| Safety |
5 Star (Global NCAP)
|
| Fuel Type | Petrol |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Hyundai Verna में ये हैं फीचर्स
- इस कार में 1497 cc का पावरफुल इंजन मिलता है।
- तेज स्पीड के लिए कार में 113 bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क मिलता है।
- कार में 2670 mm का व्हीलबेस है, जिससे इसे संकरी जगहों से निकाला आसान है।
- यह हाई स्पीड कार है, जिसमें 210 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
- हुंडई की इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिलता है।
- ये कार 6 एयरबैग और 10.25 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।
- कार में वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और 8 स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है।
ये भी पढ़ें: Nissan X-Trail को टक्कर देगी Mahindra की ये 7 Seater SUV, 4×4 ड्राइव और 14 लाख से कम कीमत
ये भी पढ़ें: Nissan X-Trail से उठा पर्दा, 3 कलर, सनरूफ और धाकड़ फीचर्स, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Tata Curvv में ऐसा क्या? Nexon के होते हुए क्यों खरीदें ये महंगी कार? 5 पॉइंट में समझें सब कुछ…
ये भी पढ़ें: 21 की माइलेज और तगड़े लुक्स, ये हैं सबसे सस्ती Hybrid Cars, जानें शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
4 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines