हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ये हैं देश के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, 40000 km की बैटरी लाइफ और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स

विज्ञापन
cheapest electric scooter

Detel EV Easy Plus: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दामों के चलते अब पिछले कुछ समय से लोग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इस सेगमेंट में भी लो स्पीड सस्ते स्कूटरों की हाई डिमांड है। आइए आपको ऐसे ही दो धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताते हैं।

Easy Plus

यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर लगभग 60 km तक चलता है। इसमें 20 Ah की बैटरी कैपेसिटी है, जो इसे हाई परफॉमेंस टू व्हीलर बनाती है। इस धांसू स्कूटर की टॉप स्पीड 25 kmph की है। इस दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो साल या 40000 km चलते तक बैटरी की वारंटी दी गई है। इस जबरदस्त स्कूटर में 250 पावर की मोटर मिलती है। इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। फिलहाल इसमें एक वेरिएंट उपलब्ध है।

Detel EV Easy Plus

विज्ञापन

46,999 हजार रुपये में मिलता है

Detel EV Easy Plus बाजार में 46,999 हजार रुपये में मिलता है। आप इस स्टाइलिश स्कूटर को कंपनी की वेबसाइट या आधिकारिक डीलरशिप पर महज 1000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। इस डैशिंग स्कूटर में अंडरबोन फ्रेम है, जिससे इसे चलाना बेहद आसान है। स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रॉक और रियर में ट्वीन शॉक सस्पेंशन है। इसमें 16 इंच के टायर मिलते हैं।

Avon E Plus

इस जानदार स्कूटर में 220 वॉट की मोटर लगाई गई है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 50 km तक चलता है। यह दमदार स्कूटर 4 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 48 V/12 की बैटरी कैपेसिटी है। यह स्कूटर 24 kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। बाजार में Avon E Plus 25,000 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है।

विज्ञापन

 

Avon E Plus electric scooter

लिथियम बैटरी इसे सड़क पर पावरफुल बनाती 

Avon E Plus फिलहाल एक ही वेरिएंट में मिलता है। यह कंपनी का लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे खास नौकरीपेशा, गृहिणी और बुजुर्गों के लिए डिजाइन किया गया है। यह सिटी की स्मूथ सड़कों व खराब रास्तों पर भी आरामदायक सफर देता है। इसकी लिथियम बैटरी इसे सड़क पर पावरफुल बनाती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola